फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने घर में जीती लगातार 11वीं टेस्ट सीरीज, तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का 19 साल पुराना रिकॉर्ड

Tue, 22 Oct 2019 10:46 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
रांची टेस्ट में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को एक पारी और 202 रनों से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 3-0 से अपने नाम किया। इसी के साथ भारत ने लगातार 11 घरेलू टेस्ट सीरीज जीतने का भी रिकॉर्ड अपने नाम किया। 


विज्ञापन

2 of 4
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
यह भारत की दक्षिण अफ्रीका पर सबसे बड़ी जीत भी है। उसने पिछले ही मैच में पारी और 137 रन से फतह हासिल की थी। भारत ने विशाखापट्टनम में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 203 रन तो पुणे में हुए दूसरे टेस्ट में एक पारी और 137 रन से जीत हासिल की थी।
विज्ञापन

3 of 4
टीम इंडिया - फोटो : social media
इस मैच के साथ ही भारतीय टीम ने अपने घरेलू मैदान पर लगातार 11वीं टेस्ट सीरीज जीत दर्ज की, जो वर्ल्ड रिकॉर्ड है। भारत को 2012/13 से अब तक कोई टीम घर में टेस्ट सीरीज में नहीं हरा पाई है। इससे पहले घर में लगातार सबसे अधिक टेस्ट सीरीज जीतने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था। उसने 1994/95 - 2000/01 और 2004 - 2008/09 के बीच लगातार 10-10 टेस्ट सीरीज अपने नाम की थी।
विज्ञापन

4 of 4
Faf du Plessis
वहीं, दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका की यह देश से बाहर लगातार छठी टेस्ट हार है। 2017 से वह देश के बाहर टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है। देखा जाए तो यह उसका दूसरा शर्मनाक रिकॉर्ड है। इससे पहले फरवरी 1911 से अगस्त 1924 के बीच उसने लगातार 10 टेस्ट मैच हारे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें