फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL: तीसरे वनडे से पहले पूरी तरह फिट हुए कोच द्रविड़, अभ्यास सत्र में भी शामिल हुए, देखें तस्वीरें

Sat, 14 Jan 2023 10:44 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ तीसरा मैच जीतकर तीन मैच की सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी। इसके साथ ही कप्तान रोहित इस मुकाबले में कुछ खिलाड़ियों को भी आजमा सकते हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 8
राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर आई है। भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ पूरी तरह फिट हो गए हैं और मैच से पहले अभ्यास सत्र में भी टीम के साथ नजर आए। बीसीसीआई ने अभ्यास सत्र की फोटो शेयर की है, जिसमें कोच द्रविड़ खिलाड़ियों के साथ बात करते दिखे। कोलकाता में दूसरे वनडे के दौरान राहुल द्रविड़ को ब्लड प्रेशर की शिकायत हुई थी। डॉक्टरों ने उनकी जांच भी की थी और उन्हें बेंगलुरू भेज दिया गया था। हालांकि, उनकी हालत सामान्य है और वह टीम के साथ जुड़ गए हैं। उन्होंने तीसरे वनडे से पहले खिलाड़ियों को जमकर अभ्यास कराया।
विज्ञापन

2 of 8
कुलदीप, चहल और सुंदर - फोटो : सोशल मीडिया
तीसरे वनडे से पहले युजवेन्द्र चहल और कुलदीप यादव के साथ वॉशिंगटन सुंदर ने भी जमकर अभ्यास किया। सुंदर को सीरीज के शुरुआती दो मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला था। ऐसे में अक्षर पटेल की जगह उन्हें इस मैच में खेलने का मौका मिल सकता है। 
विज्ञापन

3 of 8
शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
तीसरे मैच से पहले शुभमन गिल ने भी जमकर अभ्यास किया। गिल वनडे में भारत के लिए कमाल कर रहे हैं। उन्होंने इससे पहले वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे में भी अच्छी बल्लेबाजी की थी। इस सीरीज में भी वह पहले मैच में बेहतरीन लय में थे, लेकिन शतक से चूक गए थे। तीसरे मैच में गिल बड़ी पारी खेल सकते हैं।

4 of 8
ईशान किशन - फोटो : सोशल मीडिया
ईशान किशन ने भी तीसरे मैच से पहले अभ्यास सत्र में जमकर पसीना बहाया। यह अभ्यास सत्र वैकल्पिक था। ऐसे में कई खिलाड़ी इसमें शामिल नहीं हुए, लेकिन किशन ने जमकर प्रैक्टिस की। तीसरे मैच में उन्हें लोकेश राहुल की जगह खेलने का मौका मिल सकता है।
विज्ञापन

5 of 8
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यकुमार यादव ने भी वैकल्पिक अभ्यास सत्र में जमकर बल्लेबाजी की। सूर्यकुमार को भी तीसरे मैच में खेलने का मौका मिल सकता है। वह टी20 में भारत के लिए पिछले एक साल से कमाल कर रहे हैं, लेकिन वनडे में अपने नाम के अनुरूप नहीं खेल पाए हैं। इस मैच में मौका मिलने पर वह वनडे टीम में भी अपनी जगह पक्की करना चाहेंगे।
विज्ञापन

6 of 8
अर्शदीप सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
अर्शदीप सिंह ने भी तीसरे वनडे से पहले काफी पसीना बहाया। वह अब तक इस सीरीज में लय में नहीं दिखे हैं, लेकिन अर्शदीप अपनी लय हासिल करने के लिए मेहनत कर रहे हैं। वह तीसरे मैच में बेहतरीन प्रदर्शन कर वनडे टीम में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
कुलदीप यादव - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे मैच में कमाल की गेंदबाजी करने वाले कुलदीप यादव ने भी तीसरे मैच से पहले जमकर अभ्यास किया। उन्होंने दूसरे मैच में शानदार प्रदर्शन किया था और प्लेयर ऑफ द मैच भी बने थे। तीसरे मैच में भी वह अपना पुराना प्रदर्शन दोहराना चाहेंगे।
विज्ञापन

8 of 8
वॉशिंगटन सुंदर - फोटो : सोशल मीडिया
तीसरे मैच से पहले वॉशिंगटन सुंदर ने गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी का भी जमकर अभ्यास किया। इसके बाद उनके तीसरे वनडे में खेलने की संभावना और ज्यादा हो गई है। टीम मैनेजमेंट अक्षर पटेल को इस मुकाबले में आराम दे सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें