भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होना है। इस मैच से पहले भारतीय खिलाड़ियो ने अभ्यास सत्र में जमकर पसीना बहाया। वहीं, टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने खिलाड़ियों का अभ्यास कराने के बाद असम क्रिकेट एसोसिएशन के स्टेडियम में युवा खिलाड़ियों से भी बात की। छोटे बच्चों के लिए राहुल द्रविड़ का मार्गदर्शन बेहद खास था। बीसीसीआई ने भारतीय टीम के प्रैक्टिस सेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
विज्ञापन
2 of 13
अक्षर पटेल और दिनेश कार्तिक
- फोटो : सोशल मीडिया
अभ्यास सत्र के दौरान बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने दिनेश कार्तिक और अक्षर पटेल के साथ बात की। इन दोनों खिलाड़ियों पर भारत के लिए मैच खत्म करने की जिम्मेदारी है। रवींद्र जडेजा के चोटिल होने के बाद अक्षर ही स्पिन ऑलराउंडर की भूमिका में हैं।
विज्ञापन
3 of 13
ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच से पहले ऋषभ पंत ने भी बल्लेबाजी का काफी अभ्यास किया। उन्हें लंबे समय से ज्यादा गेंदें खेलने का मौका नहीं मिला है। कार्तिक की टीम में वापसी के बाद उन्होंने सभी मैच भी नहीं खेले हैं और जिन मैचों में वह खेले भी हैं, वहां उन्हें बल्लेबाजी का ज्यादा मौका नहीं मिला है। इस मैच में वह बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।
4 of 13
उमेश यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच से पहले उमेश यादव ने भी गेंदबाजी का काफी अभ्यास किया। उमेश को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में खेलने का मौका मिला था और उन्होंने दो विकेट भी लिए थे, लेकिन अगले मैच में उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। इस मैच में मौका मिलने पर उमेश भी अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे।
विज्ञापन
5 of 13
हर्षल पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
हर्षल पटेल ने भी इस मैच से पहले काफी अभ्यास किया और अपनी तैयारी बेहतर की। चोट से वापस आने के बाद डेथ ओवरों में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। हर्षल अंतिम ओवरों में जमकर रन लुटा रहे हैं। उन्हें जल्द से जल्द इस कमजोरी पर काम करना होगा।
विज्ञापन
6 of 13
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : सोशल मीडिया
रविचंद्रन अश्विन ने इस सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की थी और बीच के ओवरों में दक्षिण अफ्रीका को रनों के लिए तरसा दिया था। इस मैच से पहले भी उन्होंने खूब पसीना बहाया। अश्विन इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर प्लेइंग 11 में अपनी जगह पक्की करना चाहेंगे।
विज्ञापन
7 of 13
युजवेन्द्र चहल
- फोटो : सोशल मीडिया
युजवेन्द्र चहल की हालिया फॉर्म कुछ खास नहीं रही है। इसी वजह से उन्हें पिछले मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। इस मुकाबले से पहले उन्होंने भी काफी अभ्यास किया। ऐसे में चहल को इस मैच में मौका दिया जा सकता है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनका रिकॉर्ड भी शानदार है।
8 of 13
अर्शदीप सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले मैच में अपनी स्विंग गेंदबाजी से कहर ढाने वाले अर्शदीप सिंह ने इस मैच से पहले भी जमकर अभ्यास किया। उन्होंने बहुत कम समय में टीम में अपनी जगह बनाई है और प्लेइंग 11 में भी अपना स्थान लगभग पक्का कर लिया है।
9 of 13
मोहम्मद सिराज
- फोटो : सोशल मीडिया
मोहम्मद सिराज को जसप्रीत बुमराह की जगह भारतीय टीम में शामिल किया गया है। सिराज ने भी इस मैच से पहले काफी गेंदबाजी की, लेकिन उन्हें इस मैच में मौका मिलना मुश्किल है। हालाकिं, सिराज नई गेंद के साथ कमाल कर सकते हैं, लेकिन डेथ ओवर में बुमराह की जगह लेना किसी भी गेंदबाज के लिए बहुत मुश्किल होगा।
10 of 13
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले मैच में फ्लॉप रहे विराट कोहली ने भी इस मैच से पहले जमकर अभ्यास किया। इस दौरान कोच द्रविड़ भी उनके सात बात करते रहे। विराट लंबे समय बाद लय में लौटे हैं और शतक लगाने के बाद अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
11 of 13
लोकेश राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
लोकेश राहुल ने इस मैच से पहले रिवर्स स्विप का अभ्यास किया। पिछले मैच में उन्होंने भारत के लिए टी20 का सबसे धीमा अर्धशतक लगाया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी खासी आलोचना हुई थी। अब राहुल ने तेजी से रन बनाने के लिए अलग-अलग शॉट खेलने का अभ्यास किया।
12 of 13
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यकुमार यादव ने भी इस मैच से पहले काफी अभ्यास किया। पिछले मैच में उन्होंने बेहतरीन अर्धशतक लगाया था और अपने जीवन की सबसे बेहतरीन फॉर्म से गुजर रहे हैं। सूर्यकुमार इस टी20 विश्व कप के लिहाज से भारत के लिए बेहद खास हैं।
पिछले मैच में कमाल करने वाले दीपक चाहर ने इस मैच से पहले भी काफी अभ्यास किया। तिरुवनंतपुरम में उन्होंने जिस तरह की गेंदबाजी की थी। इस मैच में भी उनसे इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी। चाहर का लय में लौटना भारत के लिए सुखद खबर है।