भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
भारत ने तकनीक पर दिया ध्यान
भारत ने भी इस समय का उपयोग किया और मंगलवार को अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया जिससे वो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अन्य मैचों में वापसी कर सके। ऑस्ट्रेलियाई टीम शनिवार से होने वाले तीसरे टेस्ट के लिए ब्रिसबेन चली गई है, लेकिन भारत ने एडिलेड में लाल गेंद से अभ्यास का फैसला किया है। भारतीय टीम ने अपनी रक्षात्मक तकनीक और गेंदों को छोड़ने पर ध्यान दिया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम के अभ्यास का वीडियो एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, अब आगे के बारे में सोचने का समय है। ब्रिसबेन टेस्ट की तैयारी एडिलेड में शुरू हो चुकी है।