Jokes in Hindi, Chutkule: हंसने से इंसान मानसिक तनाव जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। स्वस्थ रहने के लिए हर किसी को सुबह और शाम हंसना चाहिए। आज कल भागमभाग जिंदगी में लोगों के पास परिजनों के पास बैठकर बात करने का भी समय नहीं है। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Cutkule in Hindi) लेकर आए हैं। तो चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.
उर्दू के टीचर ने सवाल पूछा - 'नाकाम इश्क' और 'मुकम्मल इश्क' में क्या फर्क होता है...?
छात्र ने जवाब दिया - 'नाकाम इश्क' बेहतरीन शायरी करता है,
गजल गाता है, पहाड़ों में घूमता है, उम्दा शराब पीता है।
और 'मुकम्मल इश्क' सब्जी के साथ मुफ्त में धनिया कैसे मिले, रास्ते से ब्रेड लाते और दाल में नमक ज्यादा के फेर में दम तोड़ देता है।