फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कब खेलेगी टीम इंडिया अपना पहला मैच, टी20 ट्राई सीरीज के कार्यक्रम में हुआ बदलाव

Wed, 21 Feb 2018 10:56 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच आगामी टी20 ट्राई सीरीज का पहला मैच 6 मार्च को खेला जाएगा। इस सीरीज का नाम 'निदाहस ट्रॉफी' रखा गया है, जिसमें तीसरी टीम के रूप में बांग्लादेश शामिल है।
विज्ञापन

2 of 5
टीम इंडिया - फोटो : twitter
यह ट्रॉफी श्रीलंका के आजाद होने के 70 साल के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है। ट्राई सीरीज पहले 8 से 20 मार्च तक खेली जाना थी, लेकिन क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक एक विशेष कारण से इसके कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
दो दिन पहले सीरीज शुरू कराने का मकसद फाइनल रविवार को आयोजित कराना है। अगर पहले वाले कार्यक्रम के मुताबिक सीरीज शुरू होती तो फाइनल मंगलवार को खेला जाता। बहरहाल, ट्राई सीरीज के सभी मुकाबलें कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेले जाएंगे। रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि टीम इंडिया और बांग्लादेश की टीम 4 मार्च को श्रीलंका पहुंचेंगी।

4 of 5
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया एक भी वॉर्म-अप मैच नहीं खेलेगी, जबकि बांग्लादेश की टीम एक अभ्यास मैच खेलेगी। निदाहस ट्रॉफी के आयोजन से श्रीलंका क्रिकेट को मोटी रकम कमाने की उम्मीद है। उसका आकलन अधिकारों को बेचकर करीब 6.5 मिलियन यूएस डॉलर कमाई करने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीम इंडिया
निदाहस ट्रॉफी का कार्यक्रम इस प्रकार है:

6 मार्च- श्रीलंका vs टीम इंडिया

8 मार्च- बांग्लादेश vs टीम इंडिया

10 मार्च- श्रीलंका vs बांग्लादेश

12 मार्च- श्रीलंका vs टीम इंडिया

14 मार्च- टीम इंडिया vs बांग्लादेश

16 मार्च- श्रीलंका vs बांग्लादेश

18 मार्च- फाइनल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें