पिछले वनडे में खराब विकेटकीपिंग की वजह से निशाने पर आए संजू सैमसन ने इस मैच में शानदार विकेटकीपिंग की। उन्होंने विकेट के पीछे एक ऐसा कैच लिया, जिसने फैन्स का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
1 of 7
ईशान किशन का थ्रो अक्षर को लगा, बाद में अक्षर ने घूरा तो ईशान ने माफी मांगी
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने जिम्बाब्वे को दूसरे वनडे में पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इस मैच में कई ऐसे पल आए, जिसने फैन्स को हैरान कर दिया। पिछले वनडे में खराब विकेटकीपिंग की वजह से निशाने पर आए संजू सैमसन ने इस मैच में शानदार विकेटकीपिंग की। उन्होंने विकेट के पीछे एक ऐसा कैच लिया, जिसने फैन्स का दिल जीत लिया। वहीं, मैदान पर ईशान किशन और अक्षर पटेल के बीच विवाद भी नजर आया।
विज्ञापन
2 of 7
ईशान किशन अक्षर से माफी मांगते हुए
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, मैच के दौरान जिम्बाब्वे की पारी के 28वें ओवर में शॉन विलियम्स और रेयान बर्ल बल्लेबाजी कर रहे थे। बर्ल के शॉट पर गेंद फील्डिंग कर रहे ईशान किशन के पास पहुंची। ईशान ने विकेटकीपर की तरफ थ्रो किया तो गेंद पिच के पास मौजूद अक्षर पटेल के पीठ पर जा लगी। अक्षर ने तब तक अपने सर को हाथ से ढक लिया था। इस घटना के बाद अक्षर गुस्से में नजर आए और ईशान की तरफ घूर कर देखा। ईशान ने बाद में अक्षर से माफी भी मांगी। यहां देखें वीडियो-
विज्ञापन
3 of 7
शार्दुक ठाकुर और अक्षर पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे वनडे में दीपक चाहर की जगह शार्दुल ठाकुर को मौका दिया गया था। शार्दुल ने निराश नहीं किया और तीन विकेट झटके। उनकी घातक गेंदबाजी की बदौलत जिम्बाब्वे की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 161 रन पर सिमट गई।
4 of 7
संजू सैमसन का बेहतरीन कैच
- फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के विकेटकीपर संजू सैमसन ने शनिवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के दूसरे वनडे के दौरान एक बेहतरीन कैच लिया। सैमसन ने खेल के दौरान जिम्बाब्वे के सलामी बल्लेबाज कैटानो को आउट करने के लिए अपने दाहिने ओर डाइव लगाते हुए एक हाथ से कैच लिया। कैटाने सात रन बनाकर आउट हुए। यहां देखें वीडियो-
विज्ञापन
5 of 7
इनोसेंट काया और सिराज
- फोटो : सोशल मीडिया
इनोसेंट काया, रेजिस चकाबवा और ल्यूक जॉन्गवे को शार्दुल ठाकुर ने पवेलियन भेजा। वहीं, मधेवेयरे को प्रसिद्ध कृष्णा, सिकंदर रजा को कुलदीप यादव, शॉन विलियम्स को दीपक हुड्डा और ब्रैड इवांस को अक्षर ने आउट किया।
विज्ञापन
6 of 7
केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम ने शनिवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के दूसरे वनडे में अपनी बल्लेबाजी पारी की अच्छी शुरुआत नहीं की। पहले वनडे में धवन और शुभमन ओपनिंग उतरे थे। वहीं, दूसरे वनडे में कप्तान केएल राहुल ने धवन के साथ पारी की शुरुआती की। राहुल छह महीने में पहली बार भारत के लिए बल्लेबाजी करने उतरे थे। हालांकि, उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से निराश किया और सिर्फ एक रन बना सके। राहुल को न्याउटी ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया।
हालांकि, भारत ने धवन (33), शुभमन (33) की सधी हुई पारियों और संजू सैमसन की नाबाद 43 रन की बदौलत मैच पांच विकेट से जीत लिया। सैमसन ने भारत के लिए विजयी रन बनाए। उन्होंने 26वें ओवर में छक्के के साथ टीम इंडिया को जीत दिलाई। सैमसन की इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने एक वीडियो साझा किया है। इसमें विनिंग रन लगाने से पहले फैन्स सैमसन का नाम चिल्ला रहे थे। इसके बाद सैमसन ने उन्हें सिक्स लगाकर जीत का तोहफा दिया।