वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे वनडे में 11 रन से हार के बाद आलोचना का शिकार भारतीय बल्लेबाजों की बहुत आलोचना हुआ। लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें और अंतिम वनडे मैच में पिछले मैच के लचर प्रदर्शन की भरपाई करते हुए टीम इंडिया सीरीज जीत के इरादे से उतरेंगी। भारत ने चौथे वनडे में जब 190 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पारी की शुरुआत की थी तो माना जा रहा था कि टीम अपने शानदार बल्लेबाजी क्रम की बदौलत आसान जीत दर्ज करके सीरीज अपने नाम कर लेगी लेकिन टीम को अंतत: धीमी पिच पर 11 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
IndVsWI: टीम इंडिया के पास सीरीज जीत का आखिरी मौका, बराबरी की फिराक में कैरेबियाई
2 of 6
ms dhoni
बल्लेबाजों में सबसे अधिक निशाने पर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आए जिन्होंने बेहद धीमी बल्लेबाजी की और 114 गेंद में 54 रन की पारी के दौरान 70 गेंद खाली खेली। बड़ा शॉट खेलने के अपने पहले प्रयास में ही वह नाकाम रहे और कैच थमा बैठे जिससे फिनिशर के रूप में उनकी भूमिका पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। रविंद्र जडेजा भी खराब शॉट खेलकर पवेलियन लौटे जिससे महत्वपूर्ण मौकों पर भारत के पुछल्ले बल्लेबाजों की नाकामी एक बार फिर उजागर हुई।
विज्ञापन
IndVsWI: टीम इंडिया के पास सीरीज जीत का आखिरी मौका, बराबरी की फिराक में कैरेबियाई
3 of 6
भारत-वेस्टइंडीज क्रिकेट मैच
- फोटो : espncricinfo
भारत के लिए अब तक शिखर धवन और अजिंक्य रहाणे की अगुआई वाले शीर्ष क्रम ने अधिकांश रन बनाए हैं और टीम इंडिया चाहेगी कि ये दोनों अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखें। रहाणे सीरीज के चार मैचों में अब तक तीन अर्धशतक और एक शतक जड़ चुके हैं। बल्लेबाजों के शॉट चयन की आलोचना करने वाले कप्तान विराट कोहली अगर मध्य क्रम में बदलाव करते हैं तो किसी को हैरानी नहीं होगी।
IndVsWI: टीम इंडिया के पास सीरीज जीत का आखिरी मौका, बराबरी की फिराक में कैरेबियाई
4 of 6
दिनेश कार्तिक
चौथे वनडे में तीन साल से अधिक समय बाद भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले दिनेश कार्तिक प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे लेकिन टीम प्रबंधन के सिर्फ एक विफलता के बाद उन्हें बाहर करने की संभावना नहीं है। यह देखना होगा कि पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के बाद सीनियर बल्लेबाज युवराज सिंह चयन के लिए उपलब्ध रहते हैं या नहीं। केदार जाधव को खुद को साबित करने के काफी मौके मिले हैं लेकिन उनके प्रदर्शन में निरंतरता की कमी है। वह अंतिम एकादश में जगह बचा पाते हैं या नहीं यह देखना होगा।
विज्ञापन
IndVsWI: टीम इंडिया के पास सीरीज जीत का आखिरी मौका, बराबरी की फिराक में कैरेबियाई
5 of 6
भारत बनाम वेस्टइंडीज
सीरीज बराबर करने को बेताब है विंडीज
चौथे वनडे में हैरानी भरी जीत से निश्चित तौर पर वेस्टइंडीज का मनोबल बढ़ा होगा और अब टीम सीरीज बराबर करने को बेताब होगी। हालांकि मेजबान टीम की राह आसान नहीं होगी क्योंकि भारतीय टीम शर्मनाक हार के बाद पलटवार करने को तैयार होगी। विंडीज के सलामी बल्लेबाज एविन लुइस और काइल होप पिछले मैच में अच्छी शुरुआत दिलाने में सफल रहे और भारतीय गेंदबाजों को लगभग 20 ओवर तक सफलता से महरूम रखा। कप्तान जेसन होल्डर की अगुआई वाला गेंदबाजी आक्रमण पिछले मैच से प्रेरणा लेकर एक और जानदार प्रदर्शन करने की कोशिश करेगा।