फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvWI: इन 11 जाबांजों के दम पर साल का आखिरी वन-डे खेलने उतरेगी 'विराट सेना'

Thu, 01 Nov 2018 03:49 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
team india
भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का आखिरी व पांचवा वन-डे गुरुवार को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। टीम इंडिया मौजूाद वन-डे सीरीज में 2-1 की बढ़त पहले ही बना ली है। आइए जानते हैं कि पांचवें वन-डे में कप्तान विराट किन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान फतह करने उतरेगी?
 
विज्ञापन

ओपनर

2 of 5
rohit dhawan
सलामी बल्लेबाज शिखर धवन-रोहित शर्मा से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी। बता दें कि बल्लेबाज रोहित शर्मा पिछले मैचों में 162 रन की बेहतरीन पारी खेली थी, जबकि धवन पिछले तीन  मैचों में विफल रहे हैं। इस मुकाबले में सलामी बल्लेबाजी से बड़ी साझेदारी की उम्मीद है। 
 
विज्ञापन

मिडिल ऑर्डर

3 of 5
virat kohli
मिडिल ऑर्डर में कप्तान विराट कोहली और अंबाती रायुडू का खेलना लगभग तय है। मेजबान टीम के लिए हालांकि सबसे सकारात्मक पक्ष कप्तान कोहली की फॉर्म है। हालांकि, चौथे वन-डे में विराट मात्र 16 रन बनाकर आउट हो गए थे। वह इस सीरीज तीन शतक लगा चुके हैं और ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय बने।

विकेटकीपर/ऑलराउंडर

4 of 5
ms dhoni
विकेटकीपर की भूमिका एमएस धोनी नजर आएंगे। अभी तक खेले गए चार मैचों में माही का प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा है। धोनी के लिए 5वां वन-डे बेहद खास होने वाला है। 1 रन बनाते ही वह वन-डे अपना दस हजारी पूरा कर स्पेशल क्लब में शामिल हो जाएंगे। हालांकि उन्हें सही तरीक से मौका भी नहीं मिल रहा है। वहीं, ऑलराउंडर की भूमिका में केदार जाधव का खेलना लगभग तय माना जा रहा। चौथे वन-डे में उन्होंने एक विकेट और नाबाद 16 रन बनाए थे। इसके अलावा रविंद्र जडेजा का खेलना भी लगभग तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेंदबाज

5 of 5
Khaleel Ahmed
गेंदबाजी की बात करें तो तेज गेंदबाज की रूप में जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद और भुवनेश्वर कुमार नजर आ सकते हैं, जबकि स्पिन के तौर पर विरोधी टीम के बल्लेबाजों को रोकने में स्पिनरों कुलदीप यादव की भूमिका अहम होगी। बता दें कि खलील अहम और कुलदीप यादव ने चौथे वन-डे में 3-3 विकेट लेकर टीम इंडिया की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें