फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvWI: भारतीय सरजमीं पर और खूंखार हो जाते हैं भारतीय शेर, इन चार देशों का कर चुके शिकार

Wed, 31 Oct 2018 10:09 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तिरुवनतंपुरम में गुरुवार को खेले जाने वाले पांचवे और आखिरी वन-डे को जीतते ही टीम इंडिया भारतीय सरजमीं पर लगातार छठी सीरीज जीत जाएगी। दूसरी ओर श्रृंखला में 1-2 से पिछड़ रही वेस्टइंडीज का मकसद सीरीज ड्रॉ करवाना होगा।
विज्ञापन

2 of 5
भारत को अपने घर में पिछली वनडे सीरीज हार दक्षिण अफ्रीका के हाथों 2015-16 से हार झेलनी पड़ी थी, जब मेहमान टीम ने पांच मैचों की सीरीज 3-2 से अपने नाम की थी। इसके बाद से टीम इंडिया अपने घर में अपराजेय बनी हुई है। इस दौरान उसने न्यूजीलैंड को दो बार, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को एक बार हराया।
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय टीम पिछले साल वेस्टइंडीज को उसी के घर में पांच मैच की वनडे सीरीज में 3-1 से शिकस्त दे चुकी हैं। इस बार भी माना यह जा रहा था कि भारत अनुभवहीन कैरेबियाई टीम को आसानी से हरा देगा, लेकिन जैसन होल्डर की अगुआई वाली मेहमान टीम ने जबर्दस्त संघर्ष किया।

4 of 5
भारत की अपने घर में पिछली 5 सीरीज जीत

न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया (5 मैचों की सीरीज) 2016-17
इंग्लैंड को 2-1 से हराया (3 मैचों की सीरीज) 2016-17
ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराया (5 मैचों की सीरीज) 2017-18
न्यूजीलैंड को 2-1 से हराया (3 मैचों की सीरीज) 2017-18
श्रीलंका को 2-1 से हराया (3 मैचों की सीरीज) 2017-18
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चार मैच के बाद 'कोहली की टोली' मौजूदा सीरीज में 2-1 से आगे हैं। मुंबई में चौथा मैच रिकॉर्ड 224 रन से जीत टीम इंडिया लय में आ चुकी हैं। इसके पहले तीसरा वन-डे वेस्टइंडीज ने जीता था तो दूसरा मुकाबला टाई रहा था। गुवाहाटी में हुआ पहला मैच भारतीय टीम ने अपने नाम किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें