टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच 10 दिसंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वन-डे सीरीज के पहले दो मैचों के समय में बदलाव किया गया है। धर्मशाला और मोहाली में खेले जाने वाले मैच निर्धारित समय से दो घंटे पहले शुरू होंगे। बीसीसीआई ने यह फैसला ज्यादा ठंड की वजह से लिया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : hindustan times
बता दें कि धर्मशाला और मोहाली में होने वाले शुरुआती दो वन-डे दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर शुरू होने थे। मगर अब यह सुबह 11:30 बजे शुरू होंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने कहा कि दिसंबर में सर्दी अपने चरम पर होती है, जहां शाम की समय अधिक ओस की वजह से खेल में रूकावट आ सकती है।
विज्ञापन
3 of 5
भारतीय क्रिकेट टीम
उन्होंने कहा, 'उत्तर भारत के शहरों में दिसंबर माह में सर्दी अपने चरम पर होती है, जहां शाम के समय ज्यादा ओस की वजह से खेल रोकना पड़ सकता है। इस समस्या से निपटने के लिए हमने फैसला किया है कि धर्मशाला और मोहाली के मैच सुबह 11:30 बजे शुरू होंगे। हालांकि, सीरीज का तीसरा व अंतिम वन-डे अपने निर्धारित समय दोपहर 1:30 बजे ही शुरू होगा।' बता दें कि टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच सीरीज का तीसरा व अंतिम वन-डे विशाखापट्टनम में खेला जाएगा।
4 of 5
शिखर धवन
- फोटो : BCCI
वैसे आपको बता दें कि श्रीलंकाई टीम भारत दौरे पर 3 टेस्ट, 3 वन-डे और 3 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने के लिए आई है। फिलहाल दोनों टीमें कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर पहला टेस्ट खेलने में व्यस्त हैं। सीरीज का दूसरा टेस्ट नागपुर जबकि तीसरा टेस्ट दिल्ली में खेला जाएगा।
इसके बाद 10 दिसंबर से वन-डे सीरीज शुरू होगी, जिसका पहला मैच धर्मशाला, दूसरा-मोहाली और तीसरा मैच विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। इसके बाद तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि टी20 मैचों की समय में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा और यह तय समय शाम 7 बजे से ही शुरू होंगे।