फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSL: इन 5 खिलाड़ियों के दम पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने में कामयाब रही टीम इंडिया

Tue, 28 Nov 2017 09:01 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया - फोटो : PTI
टीम इंडिया ने सोमवार को नागपुर टेस्ट के चौथे दिन श्रीलंका को एक पारी और 239 रन के विशाल अंतर से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने एक पार और रनों के लिहाज से टेस्ट इतिहास में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इसी के साथ तीन मैचों की सीरीज में मेजबान टीम ने 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का तीसरा मैच 2 दिसंबर से दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत दिलाने में 5 खिलाड़ियों की अहम भूमिका रही। आईए नजर डालते हैं कि वो 5 हीरोज कौन हैं:
विज्ञापन

रविचंद्रन अश्विन

2 of 6
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : BCCI
अश्विन ने श्रीलंका की दूसरी पारी में लहिरू गमागे को क्लीन बोल्ड करके टीम इंडिया की जीत पर मुहर लगाई। अश्विन ने मैच में कुल 130 रन देकर 8 विकेट लिए और टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 300 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। अश्विन ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को अपनी फिरकी में उलझाया और क्रीज पर जमने का मौका नहीं दिया। 31 वर्षीय ऑफस्पिनर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 500 विकेट पूरे किए और वो ऐसा करने वाले छठे भारतीय गेंदबाज बने। अश्विन के धारदार गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने ऐतिहासिक जीत आसानी से दर्ज की।

अश्विन के रिकॉर्ड्स जानने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन

मुरली विजय

3 of 6
मुरली विजय - फोटो : BCCI
मुरली विजय की वापसी लंबे समय तक क्रिकेट फैंस याद रखेंगे। तमिलनाडु के बल्लेबाज ने 8 महीने बाद टीम इंडिया में वापसी करके रिकॉर्ड शतक जड़ा। 33 वर्षीय मुरली ने सूझबूझ भरी पारी खेलते हुए 221 गेंदों में 11 चौको और एक छक्के की मदद से 128 रन बनाए। बतौर ओपनर विजय टीम इंडिया की तरफ से टेस्ट में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। विजय ने बतौर टेस्ट ओपनर 10वां शतक लगाया जबकि रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम हैं, जिन्होंने 33 शतक लगाए हैं। वीरेंद्र सहवाग 22 शतकों के साथ इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। विजय की कवर ड्राइव्स मैच में चर्चा का केंद्र बनी रही।

चेतेश्वर पुजारा

4 of 6
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : BCCI
टीम इंडिया की नई दीवार चेतेश्वर पुजारा के तो क्या कहने। मैच दर मैच उनकी बल्लेबाजी में निखार आता जा रहा है। पुजारा ने 362 गेंदों में 14 चौको की मदद से 143 रन की मैराथन पारी खेली। पुजारा ने क्रीज पर 498 मिनट बिताए। वो ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने टेस्ट में 8 दिन बल्लेबाजी की। सौराष्ट्र के बल्लेबाज ने मैच में पहले विजय के साथ 209 रन की साझेदारी की। फिर कप्तान कोहली के साथ 183 रन की साझेदारी करके टीम इंडिया को बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
विज्ञापन

रोहित शर्मा

5 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
'हिटमैन' रोहित शर्मा ने अपनी ख्याति के मुताबिक शानदार पारी खेली और टेस्ट करियर का तीसरा शतक जड़ा। मुंबई के बल्लेबाज ने 160 गेंदों में 8 चौको और एक छक्के की मदद से नाबाद 102 रन की पारी खेली। रोहित ने श्रीलंकाई गेंदबाजों को खूब परेशान किया और मैदान के चारों कोनों में आकर्षक शॉट्स लगाए। रोहित ने कप्तान कोहली के साथ 173 रन की साझेदारी की और टीम इंडिया की आधी जीत पक्की की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विराट कोहली

6 of 6
विराट कोहली - फोटो : BCCI
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अब रन मशीन के साथ-साथ 'रिकॉर्ड मशीन' बन चुके हैं। कोहली ने बतौर कप्तान पांचवां दोहरा शतक जड़ा और महान डॉन ब्रैडमैन को पीछे छोड़ा व ब्रायन लारा की बराबरी की। 29 वर्षीय कोहली ने 267 गेंदों में 17 चौको और दो छक्को की मदद से 213 रन बनाए और टीम इंडिया को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने बतौर बल्लेबाज और कप्तान कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। कोहली को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

विराट कोहली के रिकॉर्ड्स जानने के लिए क्लिक करें यहां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें