टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच बुधवार से शुरू हुए तीसरे व अंतिम टेस्ट का पहला दिन तेज गेंदबाजों के नाम रहा। दिन में कुल 11 विकेट गिरे।
टीम इंडिया ने जोहानसबर्ग पर टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन पूरी टीम 77 ओवर में 187 रन पर ढेर हो गई। जवाब में
दक्षिण अफ्रीका ने स्टंप्स तक 6 ओवर में एक विकेट खोकर 6 रन बनाए। डीन एल्गर 4* और नाइट वॉचमैन
कागिसो रबाडा बिना खाता खोले क्रीज पर जमे हुए हैं।
आइए एक नजर डालते हैं उन रिकॉर्ड्स पर जो पहले दिन बने...