फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSA: तीसरे टी20 में दर्ज हुए 6 बड़े रिकॉर्ड, भुवनेश्वर बने ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज

Sun, 25 Feb 2018 08:20 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : BCCI
टीम इंडिया ने अपना दक्षिण अफ्रीकी दौरा आखिरकार जीतकर के साथ खत्म किया। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने इस दौरे पर टेस्ट सीरीज 2-1 से गंवाने के बाद पहले 5-1 से वन-डे सीरीज जीती और इसके बाद 3 मैचों की टी20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम करने में कामयाब रही। 

आखिरी टी20 मुकाबला टीम इंडिया ने 7 रन से जीतकर न सिर्फ सीरीज पर कब्जा किया बल्कि उनके नाम कई रिकॉर्ड भी दर्ज हुए। आइए जानते हैं उन रिकॉर्ड्स के बारे में विस्तार से...
विज्ञापन

2 of 7
टीम इंडिया - फोटो : bcci
टीम इंडिया ने द. अफ्रीका की धरती पर एक ही दौरे में लगातार दो द्विपक्षीय सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया। इससे पहले भारत कभी भी किसी विदेशी दौरे पर ऐसा करने में कामयाब नहीं रहा था। 
विज्ञापन

3 of 7
भुनवनेश्वर कुमार - फोटो : bcci
तीसरे मैच के अंतिम ओवर में घातक गेंदबाजी करने वाले भुवनेश्वर कुमार ने टी20 सीरीज में 7 विकेट अपने नाम किए और इसी के साथ वह द्विपक्षीय टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बने। भुवनेश्वर को इस सीरीज का मैन ऑफ द सीरीज भी चुना गया। 

4 of 7
टीम इंडिया - फोटो : bcci
जीत के सातवें घोड़े पर सवार टीम इंडिया की यह 8वीं लगातार द्विपक्षीय टी20 सीरीज जीत है। 
विज्ञापन

5 of 7
जेपी डुमिनी - फोटो : bcci
टीम इंडिया के अलावा द. अफ्रीका के कप्तान जेपी डुमिनी ने भी अपने नाम इस मैच में एक कीर्तिमान दर्ज करवाया। उन्होंने इस मैच में 59 रन की पारी खेली और अब वह द. अफ्रीकी की ओर से टी20 में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। 

डुमिनी के नाम 11, एबी डीविलियर्स 10 और फाफ डु प्लेसी के नाम 8 फिफ्टी दर्ज है। 
विज्ञापन

6 of 7
जूनियर डाला - फोटो : bcci
द. अफ्रीका के युवा तेज गेंदबाज जूनियर डाला ने एक बार फिर इस मैच में घातक गेंदबाजी की और लगातार तीसरी बार रोहित शर्मा को अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टीम इंडिया - फोटो : bcci
इस मैच से पहले टीम इंडिया का दिलचस्प रिकॉर्ड यह था कि वह कभी भी टी20 की द्विपक्षीय सीरीज का तीसरा मैच कभी नहीं हारा था और यह हमें इस मैच में भी देखने को मिला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें