फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSA: दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज ने कहा, पहले दिन रोहित शर्मा का कैच छोड़ना महंगा पड़ा

Mon, 21 Oct 2019 12:31 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जॉर्ज लिंडे और रोहित शर्मा - फोटो : Social Media
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची के मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले और दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा रहा। पहले दिन शुरुआती झटकों के बाद रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे के बीच 267 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी ने अफ्रीकी गेंदबाजों को संभलने का मौका नहीं दिया। इसी बीच पहला मैच खेल रहे दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर जॉर्ज लिंडे ने कहा कि गेंदबाजों द्वारा पैदा किए गए मौके भुनाने में उनकी टीम मैदान पर असफल रही। रोहित शर्मा का कैच छोड़ना मेहमान टीम को महंगा पड़ा और उन्होंने दोहरा शतक जड़ दिया।
विज्ञापन

2 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रांची टेस्ट के पहले दिन जब रोहित 28 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तब लिंडे की गेंद पर जुबैर हमजा ने शॉर्ट लेग पर उनका कैच छोड़ दिया था। लिंडे ने कहा कि ऐसे कैच कई बार हाथ में चिपक जाते हैं। यह केवल दुर्भाग्य की बात थी कि कैच हाथ नहीं आ पाया। रोहित शर्मा ने बस हमें एक मौका दिया जिसको हम भुना नहीं पाए।
विज्ञापन

3 of 4
जॉर्ज लिंडे - फोटो : Social Media
उन्होंने आगे कहा कि इस दौरे से मुझे काफी कुछ सीखने को मिलेगा। लिंडे को इतनी जल्दी टीम में शामिल होने की कोई उम्मीद नहीं थी, उन्हें जब अपने चयन के बारे में पता चला तो वह बहुत नर्वस थे। उन्होंने कहा कि मेरी किस्मत अच्छी थी कि खुद को ढालने के लिए मुझे समय मिल गया।
विज्ञापन

4 of 4
जॉर्ज लिंडे - फोटो : Social media
अपना डेब्यू टेस्ट खेल रहे जॉर्ज लिंडे ने दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। केशव महाराज के चोटिल होने के बाद उन्हें टीम में जगह मिली। इससे पहले वह दक्षिण अफ्रीका ए टीम के साथ भारत का दौरा कर चुके हैं। लिंडे ने घरेलू क्रिकेट में 24.05 की औसत से 160 विकेट झटके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें