फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSA: टीम इंडिया की किंग्समीड में ऐतिहासिक जीत, बना रिकॉर्ड्स का पहाड़

Fri, 02 Feb 2018 08:19 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
विराट कोहली - फोटो : BCCI
टीम इंडिया ने छह मैचों की सीरीज के पहले वन-डे में गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (112) के शतक ने प्रोटियाज कप्तान फाफ डू प्लेसी (120) की पारी पर पानी फेर दिया। मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करके 50 ओवर में 8 विकेट पर 269 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने 27 गेंदें शेष रहते चार विकेट से मुकाबला जीता और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। यह मैच रिकॉर्ड्स के लिहाज से ऐतिहासिक बन गया। चलिए गौर करते हैं कि पहले वन-डे में क्या रिकॉर्ड्स बने और टूटे:
विज्ञापन

2 of 9
विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे - फोटो : BCCI
# टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे के बीच तीसरे विकेट के लिए 189 रन की साझेदारी हुई। यह दक्षिण अफ्रीका की जमीन पर टीम इंडिया के बल्लेबाजों द्वारा की गई सबसे बड़ी दूसरी साझेदारी रही। अफ्रीकी जमीन पर सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने 2001 में जोहानसबर्ग में 193 रन की साझेदारी की थी। 
विज्ञापन

3 of 9
विराट कोहली - फोटो : BCCI
# दक्षिण अफ्रीका में ऐसा पहला वन-डे मुकाबला हुआ, जिसमें दोनों टीमों के कप्तानों ने शतक जमाया। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डू प्लेसी ने 120 रन बनाए जबकि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने 112 रन की पारी खेली।

4 of 9
विराट कोहली - फोटो : BCCI
# विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका में शतक जमाने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बने। इससे पहले सौरव गांगुली ने 5 और सचिन तेंदुलकर 1 शतक लगा चुके हैं। 
विज्ञापन

5 of 9
विराट कोहली - फोटो : BCCI
# दक्षिण अफ्रीका जमीन पर टेस्ट और वन-डे में शतक लगाने वाले कोहली दुनिया के तीसरे कप्तान बने। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान कप्तान रिकी पोंटिग और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग यह कमाल कर चुके हैं।  
विज्ञापन

6 of 9
विराट कोहली - फोटो : BCCI
# यह विराट कोहली का द. अफ्रीका में पहली वन-डे सेंचुरी है। इसके अलावा कप्तान के तौर पर यह उनका 11वां शतक है। पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के नाम भी बतौर कप्तान 11 शतक हैं, इस लिहाज से कोहली ने उनकी बराबरी कर ली। 
विज्ञापन

7 of 9
अजिंक्य रहाणे - फोटो : BCCI
# अजिंक्य रहाणे ने इस मैच में लगातार पांचवां अर्धशतक लगाया। इससे पहले वन-डे में कप्तान कोहली दो बार और सचिन तेंदुलकर एक बार यह कारनामा कर चुके हैं। अजिंक्य रहाणे और विराट कोहली के बीच तीसरे विकेट के लिए लगातार तीसरी बार हुई शतकीय साझेदारी। इससे पहले 2016 में मेलबर्न में 109 और 2015 में चेन्नई में 104 रन की साझेदारी यह दोनों कर चुके हैं। 

8 of 9
विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे - फोटो : BCCI
# डरबन के किंग्समीड मैदान पर टीम इंडिया इससे पहले कभी भी वन-डे जीतने में कामयाब नहीं रही थी, इस लिहाज से यह इसके लिए ऐतिहासिक जीत साबित हुई। इसके अलावा द. अफ्रीका में यह टीम इंडिया का दूसरा सबसे बड़ा रन चेस है। इससे पहले 2003 वर्ल्ड पर में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सेंचुरियन में 274 और 1997 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 241 रन चेस किए थे। 
विज्ञापन

9 of 9
विराट कोहली - फोटो : File
# इस मैदान पर सबसे ज्यादा रनों के लक्ष्य का पीछा करके जीतने वाली पहली टीम बनी टीम इंडिया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 2002 में 268 रन चेस किए थे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें