जोहानसबर्ग वन-डे में हार का स्वाद चखने वाली
टीम इंडिया को अपना अगला मुकाबला मंगलवार को पोर्ट एलिजाबेथ के सेंट जॉर्ज पार्क में खेलना है। इस मैच को जीतकर
विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम सीरीज पर अपना कब्जा करना चाहेगी, वहीं मेजबान सीरीज में बने रहने के लिए हर हाल में इस मैच को जीतने के इरादे से उतरेगी।
6 मैचों की वन-डे सीरीज में टीम टीम 3-1 से आगे है और इस बढ़त का फायदा वह इस मैच में उठाना चाहेगी। हालांकि यह उनके लिए इतना आसान नहीं होने वाला है। आखिर क्यों हम ऐसा कह रहे हैं, आइए जानते हैं...