फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSA: इन 11 खिलाड़ियों पर इतिहास रचने को निर्भर हो सकती है टीम इंडिया

Sat, 24 Feb 2018 12:02 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया - फोटो : bcci
टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का आखिरी व निर्णायक मुकाबला शनिवार को केपटाउन में खेला जाएगा। विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 6 वन-डे मैचों की सीरीज 5-1 से जीतकर इतिहास रचा था और अब वह अपनी इस लय को टी-20 सीरीज में भी बरकरार रखना चाहेगी। इस मुकाबले में टीम इंडिया की निगाहें सीरीज जीत पर होगी, जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम वन-डे सीरीज में मिली करारी हार का बदला लेने के लिए उतरेगी। 

गौरतलब है कि तीन टी-20 मैचों की सीरीज में दोनों ही टीम 1-1 से बराबरी पर है। टीम इंडिया ने पहले टी-20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 28 रनों से मात दी थी, जबकि प्रोटियाज टीम ने दूसरे टी-20 मैच में वापसी कर मेन इन ब्लू को 6 विकेट से करारी मात दी। आइये जानते हैं कि विराट कोहली इस मुकाबले में किन 11 खिलाड़ियों के साथ सीरीज जीतने के इरादे से उतर सकते हैं:
विज्ञापन

ओपनर

2 of 5
shikhar dhawan
टीम इंडिया के 'हिटमैन' कहे जाने वाले रोहित शर्मा और 'गब्बर' शिखर धवन ओपनर की भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि, पिछले मुकाबले में धवन ने सधी शुरुआत दिलाई थी, लेकिन रोहित शर्मा शू्न्य पर बोल्ड हुए थे। धवन ने 14 गेंदों में 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 24 रन बनाए थे।
विज्ञापन

मिडिल ऑर्डर

3 of 5
विराट कोहली - फोटो : bcci
मिडिल ऑर्डर की भूमिका में पिछले मैचों की तरह कप्तान विराट कोहली और सुरेश रैना नजर आ सकते है। हालांकि, एक साल बाद टीम में शामिल हुए रैना ने पिछले दोनों मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने पहले टी-20 मुकाबले में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 15 जबकि दूसरे टी-20 मैच में 31 रन की पारी खेली। वहीं, दूसरे मुकाबले में कप्तान विराट कोहली केवल 1 रन बनाकर आउट हुए थे, जबकि मनीष पांडे ने पिछले मुकाबले में 48 गेंदों में 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 79 रन की नाबाद पारी खेली।

विकेटकीपर और ऑलराउंडर

4 of 5
धोनी
महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने बल्लेबाजी से पिछले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 28 गेंदों में 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 52 रन की नाबाद पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने सेंचुरियन में अपने टी-20 करियर का दूसरा अर्धशतक जमाया। वहीं, ऑलराउंडर की भूमिका में हार्दिक पांड्या नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेंदबाजी

5 of 5
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे व निर्णायक मुकाबले में गेंदबाजी में एक परिवर्तन किया जा सकता है। युवा तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर की जगह जसप्रीत बुमराह को शामिल किया जा सकता है। बाकी गेंदबाजों का खेलना लगभग तय माना जा रहा है। मालूम हो कि पिछले मैच में चहल ने अपने गेंदबाजी से सबको निराश किया था। उन्होंने बिना किसी विकेट लिए 4 ओवर में 64 रन लुटाए थे।

टीम इंडिया:  रोहित शर्मा, शिखर धवन, सुरेश रैना, विराट कोहली (कप्तान), मनीष पांडे, एमएस धोनी, हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, युजवेन्द्र चहल, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकट।
 
नोटः- महज यह हमारा एक आकलन भर है। असल में प्लेइंग इलेवन का पता मैच के ही दिन चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें