मिताली राज
महिला वर्ल्ड टी20 में मिताली राज की यह चौथी फिफ्टी रही। वह भारत की तरफ से महिला वर्ल्ड टी20 में सर्वाधिक अर्धशतक जमाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। मिताली ने पूनम राउत को पीछे छोड़ा, जिन्होंने तीन अर्धशतक जमाए हैं। वैसे, विश्व स्तर पर देखा जाए तो मिताली डिएंड्रा डॉटिन के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर काबिज हैं।