टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहले वन-डे में 6 विकेट की करारी शिकस्त झेलना पड़ी। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया अब 25 अक्टूबर को पुणे में दूसरे वन-डे में इस हार का बदला लेने के इरादे से मैदान संभालेगी। पहले वन-डे में कप्तान विराट कोहली के अलावा कोई खिलाड़ी खास प्रदर्शन नहीं कर सका। दूसरे वन-डे में कप्तान कोहली इन 11 खिलाड़ियों के साथ बाजी जीतने उतरे हैं।
विज्ञापन
ओपनर्स- रोहित शर्मा और शिखर धवन
2 of 6
रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे
ओपनिंग की जिम्मेदारी एक बार फिर 'हिटमैन' रोहित शर्मा और 'गब्बर' शिखर धवन के कंधों पर होगी। पहले वन-डे में रोहित (20) और धवन (9) कुछ खास नहीं कर सके और दोनों को ट्रेंट बोल्ट ने अपना शिकार बनाया। अब इन दोनों का इरादा बेहतरीन प्रदर्शन करके टीम इंडिया को दूसरे वन-डे में जीत दिलाकर सीरीज में 1-1 की बराबरी दिलाने का होगा।
विज्ञापन
मिडिल आर्डर- विराट कोहली और मनीष पांडे
3 of 6
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
कप्तान विराट कोहली ने अपने 200वें वन-डे में 31वां शतक जमाया। उन पर एक बार फिर टीम इंडिया की बल्लेबाजी निर्भर रहेगी। चौथे क्रम में फेरबदल नहीं हुआ है। केदार जाधव टीम में कायम हैं। मनीष पांडेय को पुणे में मौका नहीं दिया गया है।
पिच हिटर- दिनेश कार्तिक और एमएस धोनी
4 of 6
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : ESPN
दिनेश कार्तिक भी खेल रहे हैं, जिन्होंने पहले वन-डे में 37 रन की पारी खेली थी। कप्तान और टीम प्रबंधन को 32 वर्षीय कार्तिक से दूसरे वन-डे में धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। एमएस धोनी (25) ने पहले वन-डे में अच्छे फॉर्म के संकेत दिए थे, लेकिन वो बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे थे। धोनी अपने दम पर मैच का रुख बदलना जानते हैं और इसी के मद्देनजर उनसे दूसरे वन-डे में कमाल के प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। विकेट के पीछे भी धोनी चुस्त है, जो कप्तान की काफी टेंशन्स कम कर देते हैं।
विज्ञापन
ऑलराउंडर्स- हार्दिक पांड्या और भुवनेश्वर कुमार
5 of 6
हार्दिक पांड्या
- फोटो : REUTERS
हार्दिक पांड्या से टीम प्रबंधन को ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और फिर गेंदबाजी में विकेट निकालने की उम्मीद होगी। पांड्या कीवी टीम के खिलाफ पहले वन-डे में उम्दा प्रदर्शन नहीं कर सके और 16 रन बनाकर बोल्ट का शिकार बने। वहीं अगर टीम इंडिया दूसरे वन-डे में जल्दी विकेट गंवाती है तो भुवनेश्वर कुमार भी बल्लेबाजी से बड़ी भूमिका अदा कर सकते हैं। गेंदबाजी में भुवी अभी शानदार लय में है और कप्तान कोहली को उम्मीद होगी कि वो शुरुआती ओवरों में टीम इंडिया को ज्यादा से ज्यादा सफलताएं दिलाएं।
गेंदबाज - अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह
6 of 6
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : ESPN
कुलदीप यादव पहले वन-डे में महंगे साबित हुए, लिहाजा उनकी जगह विराट कोहली ने अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया है। मुंबई में चहल को पहले मैच में कोई सफलता नहीं मिली थी, लेकिन वो दूसरे वन-डे में ढेरों विकेट चटकाना चाहेंगे। जसप्रीत बुमराह तो वन-डे और टी20 इंटरनेशनल मैचों के स्पेशलिस्ट माने जाते हैं और वो भी अपनी ख्याति को साबित करने के लिए एड़ी-चोटी का दांव लगाते दिखेंगे।