भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच बुधवार को पुणे में खेला जाएगा।पहले मैच में मिली हार के बाद दबाव में आई भारतीय टीम को श्रृंखला में बने रहने के लिये कल आत्मविश्वास से भरी कीवी टीम को हर हाल में मात देनी होगी। नहीं तो लगातार छह द्विपक्षीय श्रृंखलायें जीत चुकी भारतीय टीम को अपनी सरजमीं पर सीरीज गंवानी पड़ेगी। टीम इंडिया को ऐसे हालात का सामना कम ही करना पड़ता है जब उसे श्रृंखला बचाने के लिये करो या मरो का मुकाबला खेलना पड़े।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे में टीम इंडिया के लिए 'करो या मरो' का मुकाबला
2 of 6
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
मुंबई में खेले गए मैच से पहले किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि न्यूजीलैंड वानखेड़े स्टेडियम पर पहले मैच में भारत को हरा देगी । चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद अपना पहला मैच खेल रही कीवी टीम ने हालांकि ऐसा कर दिखाया। कीवी टीम ने रॉस टेलर और टॉम लैथम के बीच 200 रन की रिकॉर्ड साझेदारी के दम पर आसानी से 281 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज की। उन्होंने स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को बड़े आराम से खेला जबकि इससे पिछली श्रृंखला में आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को इन दोनों स्पिनरों को खेलने में दिक्कत आई थी।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे में टीम इंडिया के लिए 'करो या मरो' का मुकाबला
3 of 6
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
मेजबान टीम मुंबई में फार्म में नहीं दिखी लेकिन कल यहां वापसी कर सकती है। विराट कोहली ने पिछले मैच में 31वां वनडे शतक जमाया लेकिन बाकी खिलाड़ियों से उन्हें सहयोग नहीं मिल सका।सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और रोहित शर्मा को ट्रेंट बोल्ट ने सस्ते में पवेलियन वापस भेजा। इन दोनों बल्लेबाजों को इस गेंदबाज की स्विंग और सटीकता का सामना करने के तरीके खोजने होंगे। भारतीय कप्तान अपनी लय बरकरार रखना चाहेंगे चूंकि बड़े स्कोर के लिये उनके बल्ले से रन निकलना जरूरी है। कोहली ने जनवरी में इस मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ मैच जिताउ पारी खेली थी ।
न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे में टीम इंडिया के लिए 'करो या मरो' का मुकाबला
4 of 6
cricketer manish pandey
चौथा नंबर टीम प्रबंधन के लिये लगातार चिंता का सबब बना हुआ है। 2015 विश्व कप के बाद से अब टीम मैनेजमेंट 11 बल्लेबाजों को इस पोजीशन पर आजामा चुका है। केदार जाधव रविवार को चौथे नंबर पर उतरे लेकिन वह भी नाकाम रहे। ऐसे में इस परेशानी का समाधान पुणे में भी होता नहीं दिख रहा है। मनीष पांडे की जगह अंतिम एकादश में जगह पाने वाले दिनेश कार्तिक ने लंबे समय बाद वापसी की। पांचवें विकेट के लिए कप्तान कोहली के साथ 73 रन जोड़े लेकिन फिर अपना विकेट गंवा बैठे। वह आशानुरूप प्रदर्शन करने में एक बार फिर नाकाम रहे।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे में टीम इंडिया के लिए 'करो या मरो' का मुकाबला
5 of 6
केदार जाधव
- फोटो : getty
महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के मैदान पर अब तक केवल दो अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच खेले गए हैं। इन दो मैचों में से एक में टीम इंडिया को जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है। साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम 305 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 232 रन पर ढेर हो गई थी। उसे मैच में 72 रन से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ इसी साल जनवरी में खेले गए मैच में टीम इंडिया को होम ब्वॉय केदार जाधव की शानदार शतकीय पारी(120) की बदौलत जीत हासिल हुई थी। उनके साथ जीत में हार्दिक पांड्या ने भी योगदान दिया था और नाबाद 40 रन बनाए थे। इंग्लैंड ने टीम इंडिया के सामने जीत के लिए 351 रन का लक्ष्य रखा था जिसे टीम इंडिया ने 11 गेंद और 3 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया था।
न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे में टीम इंडिया के लिए 'करो या मरो' का मुकाबला
6 of 6
हार्दिक पांड्या
- फोटो : ESPN
ऐसे में बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे में एक बार फिर रनों की बारिश होने की संभावना है। जिस तरह पिछले मैचों में यहां रन बने हैं उससे दर्शकों के का मनोरंजन होना निश्चित है। चार पारियों में यहां रन औसत 310 रन का है। रात के समय यहां रन का पीछा करना भी आसान है। ओस की वजह से विपक्षी गेंदबाजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं
भारत: विराट कोहली(कप्तान), रोहित शर्मा(उपकप्तान), शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर,