IND vs NZ Playing 11 Prediction: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज की रविवार से शुरुआत हो रही है। इस सीरीज से श्रेयस अय्यर राष्ट्रीय टीम में वापसी कर रहे हैं। ऋषभ पंत और केएल राहुल दोनों टीम का हिस्सा हैं। ऐसे में किसे प्लेइंग-11 में जगह मिलेगी और किन खिलाड़ियों को बाहर बैठना पड़ेगा, इसे लेकर काफी चर्चा है।
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से 2026 की शुरुआत करेगी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच रविवार को वडोदरा में खेला जाएगा। यह साल भारत के लिए काफी व्यस्त है और अगले महीने टी20 विश्व कप भी होना है, ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीमित ओवर की यह सीरीज काफी अहम है। भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल चोट के बाद मैदान पर वापसी करेंगे। गिल पिछले कुछ समय से रंग में नजर नहीं आए हैं और उनके पास इस सीरीज के जरिये फॉर्म में वापसी करने का मौका होगा।
विज्ञापन
2 of 7
रोहित-कोहली
- फोटो : PTI
रोहित-कोहली का दिखेगा दम
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे स्टार खिलाड़ी भी टीम में मौजूद हैं। रोहित और कोहली इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते नजर आए थे। कोहली शानदार फॉर्म में दिखे थे और उन्होंने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। अब एक बार फिर Ro-Ko की यह जोड़ी दर्शकों का मनोरंजन करेगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले रोहित और कोहली ने विजय हजारे ट्रॉफी में भी दो मैच खेले थे।
विज्ञापन
3 of 7
यशस्वी जायसवाल
- फोटो : BCCI
यशस्वी को बैठना पड़ सकता है बाहर
यह देखना दिलचस्प होगा कि टी20 विश्व कप टीम से बाहर किए जाने के बाद कप्तान शुभमन गिल कैसी प्रतिक्रिया देते हैं। उनकी फॉर्म पहले से ही चिंता का विषय रही है, वहीं पिछले साल के अंत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में वह चोट के कारण बाहर रहे थे। गिल की वापसी से यशस्वी जायसवाल को शीर्ष क्रम से बाहर बैठना पड़ सकता है। यशस्वी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले मैच में अपना पहला वनडे शतक जमाया था।
4 of 7
श्रेयस अय्यर
- फोटो : X
श्रेयस अय्यर की होगी वापसी
इस सीरीज से श्रेयस अय्यर की भारतीय टीम में वापसी होगी। श्रेयस पिछले साल अक्तूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल हो गए थे। वनडे सीरीज के लिए टीम घोषित करते समय भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने स्पष्ट किया था कि श्रेयस का खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा। श्रेयस ने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई टीम की कप्तानी की थी और उन्हें सीओई से फिटनेस सर्टिफिकेट भी मिल गया था। इससे उनके न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने का रास्ता भी साफ हो गया। श्रेयस अय्यर की वापसी से बल्लेबाजी क्रम में चल रहे प्रयोगों पर विराम लगने की उम्मीद है और 31 वर्षीय इस बल्लेबाज का एक बार फिर चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करना लगभग तय है।
विज्ञापन
5 of 7
केएल राहुल
- फोटो : BCCI
विकेटकीपर के तौर पर राहुल ही होंगे पहली पसंद
ऋषभ पंत को वनडे टीम में लेने पर काफी चर्चा हुई थी, लेकिन यह स्पष्ट है कि प्लेइंग-11 में विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल ही पहली पसंद होंगे। केएल राहुल की निचले क्रम के बल्लेबाज और विकेटकीपर के रूप में भूमिका जारी रहने से ऋषभ पंत के अंतिम एकादश में शामिल होने की संभावना कम है। वहीं, अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने पूरे दमखम के साथ अभ्यास किया, जिससे उनकी उपलब्धता के संकेत मिले हैं।
विज्ञापन
6 of 7
प्रसिद्ध, हर्षित और कुलदीप
- फोटो : BCCI
सिराज-हर्षित पर गेंदबाजी का दारोमदार
जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को टी20 प्रतिबद्धताओं के मद्देनजर वनडे सीरीज से आराम दिया गया है। ऐसे में तेज गेंदबाजी का दारोमदार मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा पर रहेगा। कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर और जडेजा स्पिन विभाग संभालेंगे। शाम की ओस और सपाट पिचों की प्रकृति को देखते हुए इस प्रारूप में आक्रामक विकेट लेने की बजाय रन रोकने पर अधिक जोर रहेगा। वहीं, ऑलराउंडर के तौर पर वॉशिंगटन सुंदर को प्लेइंग-11 में जगह मिलने की उम्मीद है।