फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग का रंगारंग आगाज, हरनाज-जैकलीन और हनी सिंह ने बांधा समां; प्रदर्शन से बढ़ाया पारा

Fri, 09 Jan 2026 08:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई

सार

WPL Opening Ceremony 2026: डब्ल्यूपीएल 2026 सीजन के उद्घाटन समारोह में हरनाज संधू, जैकलीन फर्नांडीज और हनी सिंह ने अपना जलवा बिखेरा। आइए देखते हैं कैसा रहा रंगारंग कार्यक्रम...
विज्ञापन
1 of 3
डब्ल्यूपीएल 2026 उद्घाटन समारोह - फोटो : WPL Screen Grab
महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 सीजन का रंगारंग आगाज हो गया है। नवी मुंबई में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच पहले मैच से ठीक पहले उद्घाटन समारोह हुआ जिसमें मशहूर अभिनेत्री और 2021 की मिस यूनिवर्स हरनाज संधू परफॉर्म, बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज और प्रसिद्ध रैपर हनी सिंह ने अपने प्रदर्शन से समां बांधा। 
विज्ञापन

2 of 3
डब्ल्यूपीएल 2026 उद्घाटन समारोह - फोटो : WPL Screen Grab
करीब 45 मिनट तक चला उद्घाटन समारोह
उद्घाटन समारोह शुरू होने से पहले टॉस हुआ। डब्ल्यूपीएल 2026 के पहले मुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीतकर गत विजेता मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। टॉस के बाद रंगारंग कार्यक्रम शुरू हुआ जिसमें सबसे पहले हरनाज संधू आईं। इसके बाद जैकलीन ने अपने प्रदर्शन से सभी को मोहित किया। अंत में हनी सिंह आए और उन्होंने अपनी धुन पर खिलाड़ियों के साथ ही दर्शकों को जमकर नचाया। उद्घाटन समारोह करीब 45 मिनट तक चला। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
डब्ल्यूपीएल 2026 उद्घाटन समारोह - फोटो : WPL Screen Grab
डगआउट से सीधे मंच तक पहुंचे हनी सिंह
हरनाज और जैकलीन के परफॉर्म करने के बाद हनी सिंह आए। उनके नाम की घोषणा होने के साथ ही दर्शक खुशी से झूम उठे। हनी सिंह डगआउट से परफॉर्म करते हुए मंच तक आए। हनी सिंह ने अपने सॉन्ग बिलेनियर से शुरुआत की। इस दौरान उनके अगल-बगल हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना बैठी थीं। हनी ने सुन रजा मंद है.... ब्लू आईज, लुंगी डांस और पार्टी ऑल नाइट जैसे गानों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हनी सिंह जब परफॉर्म कर रहे थे तब कई खिलाड़ी उनके गाने गुनगुनाते नजर आईं। आइए देखते हैं डब्ल्यूपीएल 2026 उद्घाटन समारोह की तस्वीरें...
 




PIC Credit: WPL Screen Grab
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें