भारत ने गुरुवार को चौथे टी-20 में इंग्लैंड को आठ रन से हराकर पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने आठ विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 177 रन ही बना सकी और हार गई। ऐसे में आइए जानते हैं कि भारती की इस जीत में किन पांच खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई।