फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी, 28 गेंदों में जड़ा पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय पचासा

Thu, 18 Mar 2021 08:13 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
1 of 4
सूर्यकुमार यादव - फोटो : social media
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक जड़ा। अपना पहला मैच खेल रहे सूर्यकुमार ने पारी की शुरुआत छक्के के साथ की थी। वहीं, उन्होंने चौके के साथ 28 गेंदों में अपना अर्धशतक भी पूरा किया। इस दौरान उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए।
 
विज्ञापन

2 of 4
सूर्यकुमार यादव - फोटो : social media
बता दें कि दूसरे टी-20 में उन्होंने डेब्यू किया था लेकिन उस मैच में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था। 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर सैम करन ने उन्हें डेविड मलान के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। मगर मलान के इस कैच पर विवाद खड़ा हो गया। तीसरे अंपायर के फैसले पर वीरेंद्र सहवाग, वसीम जाफर सहित कई पूर्व क्रिकेटरों ने सवाल खड़े किए।
 
 
 


 
विज्ञापन

3 of 4
डेविड मलान - फोटो : social media
दरअसल, रिप्ले में ऐसा लगा कि गेंद मलान के हाथों से छूटकर मैदान पर लगी थी। मगर मैदानी अंपायर द्वारा सॉफ्ट सिग्नल आउट दिया गया। इसके बाद मामला तीसरे अंपायर के पास पहुंचा। तीसरे अंपायर ने कई एंगलों से देखने के बाद इंग्लैंड की टीम के पक्ष में फैसला दिया और सूर्यकुमार को आउट करार दिया। इसको लेकर सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि अंपायर के विवादित फैसले की वजह से सूर्यकुमार को पवेलियन लौटना पड़ा।
विज्ञापन

4 of 4
सूर्यकुमार यादव - फोटो : social media
सूर्यकुमार ने 31 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के की मदद से 57 रन की बेहतरीन पारी खेली। बता दें कि सूर्यकुमार यादव अंतरराष्ट्रीय करियर में पहली गेंद पर सिक्स लगाने वाले दुनिया के पांचवें खिलाड़ी बन गए। इसके साथ ही वो अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय पारी में अर्धशतक जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले अजिंक्य रहाणे और ईशान किशन ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। रहाणे और किशन ने अपने पहले मैच की पहली पारी में ही ये उपलब्धि हासिल की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें