फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दांव पर रिकॉर्ड्स: रोहित-चहल पर होंगी निगाहें, इंग्लैंड के खिलाफ आज कर सकते हैं कमाल

Thu, 18 Mar 2021 11:15 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
1 of 4
रोहित शर्मा और युजवेंद्र चहल - फोटो : Social Media
पहले बल्लेबाजी करना टीम इंडिया को रास नहीं आ रहा है। तीन टी-20 मैचों में उसने दो में टॉस हारा और पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण पाकर करारी हार का सामना किया। ऐसे में कप्तान कोहली बृहस्पतिवार को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे मुकाबले में न सिर्फ टॉस जीतना चाहेंगे बल्कि मैच जीतकर सीरीज में बने भी रहना चाहेंगे। टीम इंडिया सीरीज में 1-2 से पिछड़ रही एक हार से उसका खेल खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन

2 of 4
टीम इंडिया - फोटो : twitter@BCCI
भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला काफी अहम है। कोहली हालांकि लगातार अच्छे प्रदर्शन की जरूरत पर जोर देते रहे हैं। उनका कहना है इस साल घरेलू सरजमीं पर होने वाले टी-20 विश्व कप को देखते हुए टीम लक्ष्य का पीछा करे या पहले बल्लेबाजी करे, उसे अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है। भारत को अगर दुनिया की नंबर एक टीम को सीरीज जीतने से रोकना है तो विशेष प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन

3 of 4
रोहित शर्मा
गप्टिल को पछाड़ सकते हैं रोहित
भारतीय ओपनर रोहित शर्मा अगर चौथे टी-20 में 52 रन बना लेते हैं तो वह क्रिकेट के इस सबसे छोटे प्रारूप में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल (2839) को पछाड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे। रोहित ने अब तक 109 मैचाें में  32.41 की औसत से 2788 रन बनाए हैं और वह तीसरे नंबर पर हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली 88 मैचों में 52.16 की औसत से 3078 रन बनाकर शीर्ष पर हैं।
विज्ञापन

4 of 4
युजवेंद्र चहल - फोटो : bcci
एक और विकेट लेकर ताहिर को पीछे छोड़ देंगे चहल
भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल 48 मैचों में 62 विकेट ले चुके हैं और सर्वाधिक विकेट लेने वालों में 17वें नंबर हैं। एक और विकेट लेते ही चहल दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर इमरान ताहिर (63) को पीछे छोड़ देंगे। अगर दो विकेट लेते हैं तो पेसर डेल स्टेन (64) और तीन विकेट लेने पर इंग्लैंड के पेसर स्टुअर्ट ब्रॉड (65) को पीछे छोड़ देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें