फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 इंटरनेशनल मैच आज, दांव पर लगे हैं यह रिकॉर्ड्स

Tue, 03 Jul 2018 02:15 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
विराट कोहली
टीम इंडिया को आयरलैंड का सामना करने में कोई तकलीफ नहीं हुई। दो मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने आयरिश टीम को क्रमशः 76 और 143 रन के विशाल अंतर से हराया। हालांकि, 'मेन इन ब्लू' की असली परीक्षा अब होगी। 
विज्ञापन

2 of 9
चहल
इंग्लैंड और टीम इंडिया के बीच तीन मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज मंगलवार से होगा। इंग्लैंड की टीम शानदार फॉर्म में है। उसने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया का वन-डे सीरीज में 5-0 से क्लीन स्वीप किया और फिर एकमात्र टी-20 में भी मात दी। ओल्ड ट्रैफोर्ड में होने वाले पहले टी-20 इंटरनेशनल से पहले कुछ रोचक आंकड़ें दांव पर लगे हुए हैं। चलिए आपको बताते हैं कि टीम इंडिया-इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 इंटरनेशनल मैच क्यों देखना जरूरी है:
विज्ञापन

3 of 9
एम एस धोनी - फोटो : BCCI
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच अब तक 11 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिसमें से 6 ब्रिटिश टीम ने जीते हैं। इंग्लैंड में दोनों देशों के बीच 3 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए और टीम इंडिया एक बार भी जीत दर्ज करने में कामयाब नहीं हुई।

4 of 9
eoin morgan
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन इयोन मॉर्गन के नाम दर्ज हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 284 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर सुरेश रैना (265) और तीसरे नंबर पर एमएस धोनी (264) काबिज हैं। 
विज्ञापन

5 of 9
युजवेंद्र चहल - फोटो : BCCI
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड हरभजन सिंह और युजवेंद्र चहल के नाम दर्ज हैं। दोनों ने 8-8 विकेट चटकाए हैं। चहल के पास मंगलवार को भज्जी से आगे निकलने का शानदार मौका है। वहीं इंग्लैंड की तरफ से जाडे डर्जबैच ने सर्वाधिक 7 विकेट लिए हैं। वैसे, क्रिस जॉर्डन के पास भी इस सूची में उठने का मौका हैं क्योंकि उन्होंने पांच विकेट चटकाए हैं।
विज्ञापन

6 of 9
विराट कोहली
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा के पास टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2,000 रन पूरे करने का शानदार मौका है। कोहली इसे पूरा करने से 8 रन जबकि रोहित 51 रन दूर हैं। कोहली के टी-20आई में 1992 रन हैं जबकि रोहित शर्मा के 1949 रन हैं। जो भी यह उपलब्धि पहले हासिल करेगा, वह टीम इंडिया का पहला पुरुष बल्लेबाज बन जाएगा। बता दें कि टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड मार्टिन गप्टिल के नाम दर्ज हैं। उन्होंने 2271 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर पूर्व कीवी कप्तान ब्रेंडन मैकुलम 2140 रन के साथ काबिज हैं। 
विज्ञापन

7 of 9
एम एस धोनी - फोटो : BCCI
एमएस धोनी को टी-20 इंटरनेशनल में 1,500 रन पूरे करने के लिए 45 रन की दरकार है। वह कोहली, रोहित और रैना के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के चौथे जबकि विश्व के 18वें बल्लेबाज बन जाएंगे। वहीं शिखर धवन 1,000 रन पूरे करने से 42 रन दूर हैं। वह ऐसा करने वाले भारत के छठें जबकि विश्व के 48वें बल्लेबाज बन जाएंगे।

8 of 9
जोस बटलर
इंग्लैंड के जोस बटलर के पास इंग्लैंड के चौथे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने का शानदार मौका है। उन्हें इसके लिए 47 रन की दरकार है। बटलर के अभी 1,130 रन हैं और 47 रन बनाते ही वह केविन पीटरसन 1,176 रन को पीछे छोड़ देंगे। इयोन मोर्गन 1,693 और एलेक्स हेल्स 1,505 रनों के मामले में शीर्ष दो स्थानों पर है। 
विज्ञापन

9 of 9
युजवेंद्र चहल - फोटो : BCCI
युजवेंद्र चहल 41 विकेट के पास जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ने का शानदार मौका है। सिर्फ रविचंद्रन अश्विन 52 विकेट इस मामले में आगे हैं। एमएस धोनी को टी-20 इंटरनेशनल में 50 कैच पूरे करने के लिए सिर्फ एक कैच की जरूरत है। वैसे, भी धोनी ही इस रिकॉर्ड के बादशाह हैं। कोई अन्य विकेटकीपर उनके आस-पास भी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें