पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली और उनकी पत्नी एंड्रिया के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज होने के बाद अब मामले में एक और नया मोड़ सामने आया है। कांबली की पत्नी ने एक निजी चैनल से बात करते हुए कहा कि उस शख्स ने मुझे गलत तरीके से छूआ। वहां बहुत जगह थी। बावजूद उसके वह शख्स मेरे इतने करीब से गुजरा कि मुझे टच करते हुए जा सके। मैंने उसे मारकर कोई गलती नहीं की।