फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागपुर के मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड रहा है खराब, बांग्लादेश कर सकता है पलटवार

Sun, 10 Nov 2019 08:24 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
भारत-बांग्लादेश के बीच तीन मैच की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला नागपुर में रविवार को खेला जाएगा। फिलहाल दोनों टीमें एक-एक की बराबरी पर हैं। भारतीय टीम को पहले मैच में मेहमानों के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। सीरीज के दूसरे मैच को जीतकर टीम इंडिया जीत की पटरी पर तो जरूर लौट आई है, लेकिन बांग्लादेशी टीम पलटवार करने में महिर है। आइए जानते हैं कि नागपुर के मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड कैसा है।
विज्ञापन

2 of 4
नागपुर क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया
नागपुर के मैदान पर पिच और टॉस काफी हद तक मैच की दशा तय करेगा। नागपुर की बात करें तो यहां पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड अब तक के मैचों में अच्छा नहीं रहा है। भारतीय टीम ने यहां पर खेले गए तीन टी-20 मैच में से दो गंवाए हैं, जबकि सिर्फ एक में ही उसने जीत दर्ज की है। भारत ने इस मैदान पर पहला मैच नौ दिसंबर 2009 में खेला था जिसमें श्रीलंका ने भारत को 29 रन से हराया था, वहीं भारत ने दूसरा मैच 15 मार्च 2016 को खेला था जिसमें न्यूजीलैंड के हाथों उसे 47 रन से हार झेलनी पड़ी थी।
विज्ञापन

3 of 4
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया ने नागपुर में अपना आखिरी टी-20 मैच इंग्लैंड के खिलाफ 29 जनवरी 2017 में खेला था। इस मैच में भारत को जीत मिली थी और उसने इंग्लैंड को पांच रन से हराया था। इसके बाद अब यानी 21 महीने के बाद टीम इंडिया इस मैदान पर अपना चौथा टी-20 मैच खेलने जा रही है। 
विज्ञापन

4 of 4
कप्तान रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर
इस मैदान पर भारत पहली बार बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगा। इस सीरीज में बांग्लादेश ने भारत को पहली बार टी-20 मुकाबले में हराया है। टीम इंडिया नागपुर में टीम में कुछ बदलाव के साथ उतर सकती है। खलिल अहमद की जगह शार्दुल ठाकुर को मौका मिल सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें