फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvBAN: ये है डे-नाइट टेस्ट मैच की प्लेइंग XI, विराट ने इन 11 खिलाड़ियों को दिया मौका

Fri, 22 Nov 2019 12:34 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
भारत-बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट में टीम इंडिया इंदौर टेस्ट वाले ही टीम संयोजन के साथ मैदान पर उतरी है। बांग्लादेशी कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इस मैच को जीतने के लिए तीन तेज गेंदबाजों पर दांव लगया है। आइए जानते हैं किन 11 खिलाड़ियों के साथ विराट सेना बांग्लादेश के खिलाफ अपने पहले पिंक बॉल टेस्ट में मैदान फतह करने उतरी है।
विज्ञापन

2 of 7
मयंक अग्रवाल-रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

ओपनर्स

टीम इंडिया की ओपनिंग की कमान इस मुकाबले में भी रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल संभालेंगे। बांग्लादेश के खिलाफ इंदौर में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट में रोहित शर्मा का बल्ला नहीं चला था, लेकिन मयंक अग्रवाल ने तूफान मचा दिया था। मयंक ने इंदौर के मैदान पर 243 रन की शानदार पारी खेली थी और मैन ऑफ द मैच बने थे।
 

विज्ञापन

3 of 7
विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा - फोटो : File

मध्यक्रम

नंबर तीन पर चेतेश्वर पुजारा बल्लेबाजी करेंगे। पुजारा ने इंदौर में बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली थी। पुजारा के बाद नंबर चार पर कप्तान विराट कोहली टीम की पारी को संभालेंगे। इसके बाद भारतीय इनिंग्स को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे के उपर। 

4 of 7
रिदिमान साहा - फोटो : PTI

विकेटकीपर

विकेटकीपर के रूप में ऋद्धिमान साहा ईडन गार्डंस टेस्ट में विकेट के पीछे ग्लव्स में नजर आएंगे।

विज्ञापन

5 of 7
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया

ऑलराउंडर 

ऑलराउंडर के तौर पर रवींद्र जडेजा को पहले डे-नाइट टेस्ट में शामिल किया गया है। जडेजा ने इंदौर टेस्ट में कमाल की बल्लेबाजी की थी, लेकिन उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला था। उनके बल्ले से 60 रन निकले थे। 

विज्ञापन

6 of 7
विराट कोहली -शमी - फोटो : सोशल मीडिया

गेंदबाजी

पिंक बॉल से पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलने उतरी भारतीय टीम की आक्रमण की कमान इशांत शर्मा के कंधों पर है और उनका साथ मोहम्मद शमी और उमेश यादव देंगे। स्पिनर के तौर पर आर अश्विन को टीम शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11ः रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान) अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), ऋद्धिमान साहा, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और उमेश यादव। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें