पिंक गेंद
- फोटो : एएनआई
एक पिंक बॉल बनाने में 7-8 दिन लगते हैं। लाल गेंद में चमड़े को रंगने की सामान्य प्रक्रिया का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन पिंक बॉल पर गुलाबी रंग की कई परत चढ़ाई जाती हैं, इसलिए इसे बनाने में एक हफ्ता लगता है। क्रिकेट में पहली बार पिंक बाॅल का इस्तेमाल एक वन-डे मैच में किया गया था। ये मुकाबला ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच 2009 में खेला गया था। हालांकि पुरुष क्रिकेट में इसे आने में छह साल और लग गए।