फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल कुंबले जैसे महान हो जाएंगे अश्विन, एक विकेट लेते ही क्रिकेट जगत में होगी वाहवाही

Thu, 14 Nov 2019 07:20 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कुंबले और अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार से इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। टी-20 सीरीज में 2-1 से शिकस्त देने के बाद टेस्ट में बेस्ट टीम इंडिया की निगाहें टेस्ट सीरीजी में जीत से शुरुआत करने पर होगी। इस मैच में अनुभवी गेंदबाज आर अश्विन पर निगाहें टिकी होंगी, जो अपने नाम खास रिकॉर्ड करने वाले हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
आर अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के अनुभवी गेंदबाद रविचंद्रन अश्विन एक खास क्लब में शामिल होने से बस एक कदम दूर हैं। इंदौर में खेले जाने वाले पहले टेस्ट में अगर अश्विन एक विकेट हासिल कर लेते हैं तो वह अनिल कुंबले और हरभजन सिंह के क्लब में शामिल हो जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 4
आर अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया
अश्विन पहले टेस्ट में एक विकेट लेते ही घरेलू मैदान पर 250 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे। घरेलू मैदान पर 250 या उससे अधिक विकेट लेने के मामले में पूर्व महान गेंदबाज अनिल कुंबले 350 विकेट के साथ पहले पायदान पर हैं, जबकि दूसरे नंबर पर हरभजन सिंह हैं। उन्होंने घरेलू मैदान पर 265 विकेट चटकाए हैं।
विज्ञापन

4 of 4
आर अश्विन - फोटो : social Media
बता दें कि टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय में अश्विन 357 विकेट के साथ चौथे पायदान पर हैं। पहले स्थान पर कुंबले (619), कपिल देव (434) और हरभजन सिंह 417 के विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें