फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन पांच खिलाड़ियों ने लाया राजकोट में तूफान, दूसरे टी-20 में बांग्लादेश को मिली करारी हार

Fri, 08 Nov 2019 08:25 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : सोशल मीडिया
कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी पारी के दम पर भारत ने दूसरे टी-20 मुकाबले में बांग्लादेश को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही टी इंडिया ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-1 की बराबरी की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए। जवाब में भारत ने यह मुकाबला 15.4 ओवर में ही दो विकेट खोकर जीत लिया। ऐसे में आइए जानते हैं भारत की इस जीत के कौन से पांच खिलाड़ी रहे हीरो?
 
विज्ञापन

2 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : social media
रोहित शर्मा
पहले टी-20 में केवल आठ रन बनाने वाले कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरे मैच में चौके-छक्के की बरसात कर दी। हिटमैन रोहित ने ने 43 गेंदों में छह चौके और छह छक्के की मदद से 85 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह इस मैच में अपने पांचवें टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक से चूक गए। बता दें कि वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चार शतक लगा चुके हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
शिखर धवन - फोटो : social Media
शिखर धवन
बांग्लादेश के 154 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम  इंडिया को शिखर धवन और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने टीम इंडिया के स्कोर को 100 के पार पहुंचा। मगर 10.5 ओवर में भारत को शिखर धवन के रूप में पहला झटका लगा। वह 27 गेंदों में चार चौके की मदद से 31 रन बनाकर आउट हो गए। अमीनुल इस्लाम ने उन्हें अपना शिकार बनाया।

4 of 6
Yuzvendra Chahal - फोटो : amar ujala
युजवेंद्र चहल
इस मैच में युजवेंद्र चहल ने शानदार गेंदबाजी की। चहल ने चार ओवर में 28 रन देकर सर्वाधिक दो विकेट झटके। इस दौरार उन्होंने सौम्या सरकार और विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम को चलता किया।
विज्ञापन

5 of 6
श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
श्रेयस अय्यर
शिखर धवन और कप्तान रोहित शर्मा के आउट हो जाने के बाद अय्यर ने केएल राहुल के साथ मिलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। अय्यर ने 13 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन की नाबाद पारी खेली।



  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दीपक चाहर - फोटो : सोशल मीडिया
दीपक चाहर
इस मुकाबले में तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने अहम विकेट लिया। उन्होंने बांग्लादेश के कप्तान महमूदुल्लाह को शिवम दूबे के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। महमूदुल्लाह ने 21 गेंदों में चार चौके की मदद से 30 रन की शानदार पारी खेली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें