फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएस धोनी की है बांग्लादेश से पुरानी दुश्मनी, एशियाई शेरों के सामने दीवार बनकर खड़े ये 5 खिलाड़ी

Fri, 21 Sep 2018 09:00 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
team ind vs bangladesh
एशिया कप 2018 में टीम इंडिया का तीसरा मुकाबला मैदान पर तख्ता पलट करने में सबसे माहिर टीम बांग्लादेश से होगा। रोहित ब्रिगेड बांग्लादेश की टीम को हल्के में लेने की गलती बिलकुल नहीं करना चाहेगी क्योंकि इससे पहले भी यह टीम भारत को कई बार झटके दे चुकी है। आइए जानते हैं इस मैच में टीम इंडिया के किन सितारों पर फैंस की नजरें सबसे ज्यादा होंगी।
 
विज्ञापन

अंबाति रायुडू

2 of 6
अंबाती रायडु - फोटो : getty
किसी भी टीम में बल्लेबाजी की सबसे मजबूत कड़ी वन-डाउन पोजीशन पर बैटिंग करने वाले खिलाड़ी की होती है और टीम इंडिया में यह जिम्मेदारी अंबाति रायुडू को सौंपी गई है। पाकिस्तान के खिलाफ में 31 रन की नाबाद पारी खेलने वाले रायुडू से फैंस को इस मैच में भी बड़े धमाके की उम्मीद होगी।
विज्ञापन

केदार जाधव

3 of 6
kedar jadhav
पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन करने वाले केदार जाधव भी इस मुकाबले में फैंस के फेवरेट प्लेयर हैं। जाधव ने जिस तरह पाक की मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी को जड़ से उखाड़ फेंका था, उससे टीम को हार्दिक पांड्या की कमीं नहीं खली और भारत ने यह मैच आसानी से जीता।

एमएस धोनी

4 of 6
महेंद्र सिंह धोनी
बांग्लादेश के लिए सबसे बड़ी सिरदर्दी टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी होंगे। धोनी ने सिर्फ अपनी तूफानी बल्लेबाजी से गेंदबाजों के परखच्चे उड़ा सकते हैं, बल्कि स्टंप्स के पीछे से भी बल्लेबाजों का शिकार कर सकते हैं। गौरतलब है कि धोनी ने बांग्लादेश को कई बार जीत के मंच से धकेला है। धोनी इनके इतने बड़े दुश्मन है कि पोस्टर्स में भी कई बार बांग्लादेशियों की नफरत झलकी है।
विज्ञापन

कुलदीप यादव

5 of 6
कुलदीप यादव
टीम इंडिया के चाइनमैन कुलदीप यादव पर भी फैंस की नजर पूरी तरह जमी होंगी। एशियाई पिचों पर इस गेंदबाज को खेलना किसी के लिए भी आसान नहीं है। ऐसे में कुलदीप की फिरकी बांग्लदेशी बल्लेबाजों को खिताब से दूर धकेल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार

6 of 6
भुवनेश्वर कुमार
टीम इंडिया के स्विंग स्पेशलिस्ट भुवनेश्वर कुमार शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ भी उन्होंने फखर जमान और इमाम उल हक को सस्ते स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया था। भुवी के शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें मैन ऑफ द मैच से भी सम्मानित किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें