फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvAUS: टीम इंडिया ने दर्ज की 150वीं टेस्ट जीत, मेलबर्न टेस्ट में लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी

Sun, 30 Dec 2018 10:35 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
विराट कोहली
टीम इंडिया ने रविवार को बॉक्सिंग-डे मैच के पांचवें व अंतिम दिन ऑस्ट्रेलिया को 137 रन से हराकर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 150वीं जीत दर्ज की। टीम इंडिया टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 150 या इससे ज्यादा जीत दर्ज करने वाला दुनिया का पांचवां देश बन गया है। टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज है। 
विज्ञापन

2 of 8
टीम इंडिया
कंगारू टीम ने 384 टेस्ट जीत हासिल की हैं। 364 जीत के साथ इंग्लैंड दूसरे, वेस्टइंडीज (171) और दक्षिण अफ्रीका (162) क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर काबिज हैं। वैसे, आस्ट्रेलिया की यह टेस्ट क्रिकेट में 222वीं हार है और उससे अधिक हार सिर्फ इंग्लैंड (298) के नाम पर दर्ज हैं।
विज्ञापन

3 of 8
Rishabh Pant
टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत किसी टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा शिकार करने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। उन्होंने मौजूदा सीरीज में अब तक 20 शिकार किए और सिडनी टेस्ट में इसमें इजाफा होना संभव हैं। पंत ने पूर्व विकेटकीपरों नरेन तम्हाने और सैयद किरमानी का रिकॉर्ड तोड़ा। इन दोनों के ही नाम पर किसी सीरीज में सर्वाधिक 19-19 विकेट दर्ज थे। तम्हाने ने पाकिस्तान के खिलाफ 1954-55 में सात मैचों की सीरीज जबकि किरमानी ने भी पाकिस्तान के खिलाफ ही 1979-80 में छह मैचों की सीरीज के दौरान यह उपलब्धि हासिल की थी।

4 of 8
विराट कोहली
विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया ने 45वें मैच में 26वीं जीत दर्ज की। वह धोनी के बाद सबसे ज्यादा टेस्ट जीत दर्ज करने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं। एमएस धोनी की अगुआई में टीम इंडिया ने 60 टेस्ट में 27 जीत हासिल की। वहीं विदेशी जमीन पर कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया की यह 11वीं जीत रही। इसी के साथ कोहली ने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के रिकॉर्ड की बराबरी की, जिनके नेतृत्व में टीम इंडिया ने 11 टेस्ट जीते थे। गांगुली की अगुआई में टीम इंडिया ने कुल 49 टेस्ट खेले और इनमें से टीम 21 में जीत दर्ज करने में सफल रही। 
विज्ञापन

5 of 8
भारतीय तेज गेंदबाज
जसप्रीत बुमराह ने दूसरी पारी में 53 रन पर तीन विकेट जबकि मैच में 86 रन देकर नौ विकेट चटकाए। पदापर्ण टेस्ट सीजन में बुमराह के नाम पर अब 48 विकेट दर्ज हैं जो किसी तेज गेंदबाज का अपने पहले टेस्ट सीजन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। बुमराह, मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा की तेज गेंदबाजी तिकड़ी ने पिछले एक साल में विदेशों में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई है। इन तीनों ने मिलकर एक कैलेंडर वर्ष में विदेशी सरजमीं पर 134 विकेट (बुमराह 48, इशांत 40 और शमी 46) चटकाए। इस तिकड़ी ने मेलकम मार्शल, माइकल होल्डिंग और जोएल गार्नर की वेस्टइंडीज की तिकड़ी का 34 साल पुराना रिकार्ड तोड़ा, जिन्होंने 1984 में विदेशी दौरों पर 130 विकेट चटकाए थे।
विज्ञापन

6 of 8
aus vs ind toss
विराट कोहली टॉस जीतने के बाद कभी टेस्ट मैच नहीं हारे हैं। 21 टेस्ट में कोहली ने टॉस जीता, जिसमें से 18 में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की जबकि तीन मैच ड्रॉ हुए। यह पहला मौका है जब टीम इंडिया ने एक कैलेंडर ईयर में देश के बाहर चार टेस्ट मैच जीते।
विज्ञापन

7 of 8
इशांत शर्मा
इशांत शर्मा ने रविवार को दूसरी पारी में नाथन लियोन को आउट किया और टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले छठे भारतीय गेंदबाज बने। इशांत ने बिशन सिंह बेदी को पीछे छोड़ा। 90 टेस्ट में इशांत ने 267 विकेट चटकाए जबकि बेदी ने अपना करियर 266 विकेटों के साथ समाप्त किया।
विज्ञापन

8 of 8
jasprit bumrah
बुमराह ने एमसीजी टेस्ट 86/9 के साथ समाप्त किया और मैन ऑफ द मैच चुने गए। ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर यह भारतीय तेज गेंदबाज द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड कपिल देव के नाम दर्ज था, जिन्होंने 1985 में एडिलेड में 109 रन देकर 8 विकेट लिए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें