फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फील्डिंग के दौरान चोटिल हुए धवन, मैच में खेलने को लेकर BCCI ने दिया बड़ा बयान

Sun, 19 Jan 2020 04:19 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बंगलूरु के मैदान पर खेले जा रहे एकदिवसीय सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम को झटका लगा है। निर्णायक मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन मैच में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए। उनके बाएं कंधे में चोट लगी, इसके कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा है।
विज्ञापन

2 of 4
शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलियाई पारी के पांचवें ओवर में धवन कवर के क्षेत्र में फील्डिंग कर रहे थे। उन्होंने एरॉन फिंच के शॉट को रोकने के लिए ड्राइव लगाई जिसके कारण उनका बाएं कंधे में चोट लग गई। इससे पहले सीरीज के दूसरे मैच में भी वह चोटिल हुए थे।
विज्ञापन

3 of 4
शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया
राजकोट वन-डे में शिखर धवन को बल्लेबाजी के दौरान पारी के 10वें ओवर में मिचेल स्टॉर्क की एक तेज गेंद उनकी पसलियों में जा लगी थी। गेंद लगने के बाद वह मैदान पर लेट गए। फीजियो को आकर उनका इलाज करना पड़ा, हालांकि इसके बाद धवन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 96 रन की पारी खेली थी। 
विज्ञापन

4 of 4
बीसीसीआई
बीसीसीआई ने ट्वीट कर बताया कि धवन फिलहाल एक्स-रे के लिए गए हैं। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि वो इस मैच में आगे खेल पाएंगे या नहीं। धवन अगर इस मैच में बाहर हो जाते हैं, तो रोहित और राहुल पारी शुरुआत कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें