स्टीव स्मिथ
- फोटो : ट्विटर
सचिन तेंदुलकर ने भारतीय तेज गेंदबाजों को सलाह दी कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी श्रृंखला के दौरान इस बल्लेबाज को 'पांचवीं स्टंप' की लाइन पर गेंदबाजी करें। पीटीआई को दिए साक्षात्कार में कहा, 'स्मिथ की तकनीक गैरपारंपरिक है.... सामान्यत: टेस्ट मेचों में हम गेंदबाज को ऑफ स्टंप या चौथे स्टंप की लाइन के आसपास गेंदबाजी करने के लिए कहते हैं, लेकिन स्मिथ मूव करता है इसलिए शायद गेंद की लाइन चार से पांच इंच और आगे होनी चाहिए।'