फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IndvsAus: चेपॉक में आज शुरू होगी ऑस्ट्रेलिया-भारत के बीच जंग

Sun, 17 Sep 2017 10:32 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
1 of 7
एम एस धोनी और विराट कोहली - फोटो : PTI
श्रीलंका मेें मेजबान का सभी प्रारूपों (टेस्ट, वनडे, टी-20) में ‘क्लीन स्वीप’ करने के बाद आत्मविश्वास से लबरेज भारतीय क्रिकेट टीम रविवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही पांच मैचों की वनडे सीरीज में भी अपना विजय अभियान जारी रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
विज्ञापन

IndvsAus: चेपॉक में आज शुरू होगी ऑस्ट्रेलिया-भारत के बीच जंग

2 of 7
ऑस्ट्रेलियाई टीम
पिछले कुछ वर्षों में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट मैदान पर प्रतिद्वंद्विता काफी रोचक रही है। खिलाड़ियों का जूनुन और तेवर पिछली टेस्ट सीरीज में देखने को मिले थे जिसमें भारत ने 2-1 से जीत दर्ज की थी। भारतीय टीम यदि ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से हरा देती है तो वह आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच जाएगी जबकि 4-1 से जीतने पर ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

IndvsAus: चेपॉक में आज शुरू होगी ऑस्ट्रेलिया-भारत के बीच जंग

3 of 7
चेपॉक स्टेडियम - फोटो : BBC
मेहमान टीम में उसके शीर्ष तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड नहीं हैं लेकिन कप्तान स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और ग्लेन मैक्सवेल की मौजूदगी उसे काफी आक्रामक बनाती है। उनके लिए वैसे भी भारत दूसरे घर की तरह है। दोनों टीमों ने मैच से पूर्व जमकर अभ्यास किया है और अब उनकी नजर अंतिम एकादश पर है। चेपक की पिच बल्लेबाजों के मुफीद है। भारतीय टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा पहले ही कह चुके हैं कि चेन्नई की पिच पारंपरिक विकेट की तरह है और इसपर ढेरों रन बनेंगे।

IndvsAus: चेपॉक में आज शुरू होगी ऑस्ट्रेलिया-भारत के बीच जंग

4 of 7
अक्षर पटेल - फोटो : Getty
बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल अभ्यास सत्र के दौरान फुटबॉल खेलते समय अपना टखना चोटिल कर बैठे हैं। दोनों टीमें यहां पहली बार तीन दशक बाद वनडे मैच खेलेंगी। आखिरी बार भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें यहां 1987 में रिलायंस वर्ल्ड कप में भिड़ीं थीं। उस मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया ने एक रन से अपने नाम नाम किया था। मेहमान टीम भारत में द्विपक्षीय वनडे सीरीज आखिरी बार 2013 में खेली थी। सात मैचों की इस सीरीज को मेजबान  टीम 3-2 से जीतने में सफल रही थी जबकि दो मैच खराब मौसम की वजह से रद्द हो गए था। उस सीरीज में स्मिथ ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं थे जबकि मौजूदा सीरीज में वह कप्तान हैं।
विज्ञापन

IndvsAus: चेपॉक में आज शुरू होगी ऑस्ट्रेलिया-भारत के बीच जंग

5 of 7
cricketer manish pandey
दोनों टीमों के बीच आखिरी सीरीज साल 2016 की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया में खेली गई थी। उस सीरीज में भारत को अपने सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया ने 4-1 से मात दी थी। आखिरी  मैच में मनीष पांडे के शानदार शतक की बदौलट टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी। ऐसे में भारत के पार पिछली हार का हिसाब चुकाने का मौका भी है। विराट पहली बार द्विपक्षीय सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कप्तानी करेंगे। 
विज्ञापन

IndvsAus: चेपॉक में आज शुरू होगी ऑस्ट्रेलिया-भारत के बीच जंग

6 of 7
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : PTI
कोहली-रोहित पर रहेगी नजर
भारतीय कप्तान विराट कोहली इनदिनों बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्हाेंने हाल में वनडे कैरियर का 30वां शतक लगाया है। उनके अलावा रोहित शर्मा भी भारतीय टीम की दमदार बल्लेबाजी का हिस्सा हैं। जो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की बखिया उधेड़ने का माद्दा रखते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। सलामी जोड़ी के रूप में रोहित के साथ अजिंक्य रहाणे उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

IndvsAus: चेपॉक में आज शुरू होगी ऑस्ट्रेलिया-भारत के बीच जंग

7 of 7
टीम इंडिया
दोनों टीमें इस प्रकार हैं.

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, मनीष पांडेय, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, एमएस धोनी, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा। 

ऑस्ट्रेलिया : स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वॉर्नर, हिल्टन कार्टराइट, ट्रेविस हेड, ग्लैन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, जेम्स फॉकनर, नाथन कूल्टर नील, पैट कमिंस, केन रिचडर्सन, एश्टन एगर, एडम जांपा, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एरोन फिंच। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें