ऋषभ पंत
विश्व कप में ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक के बीच दूसरे विकेटकीपर के लिए कड़ी जंग है और यही उलझन इस सीरीज में भी विराट कोहली के सामने आकर खड़ी होगी। पिछले कुछ समय में दिनेश कार्तिक ने अपने खेल में जबरदस्त बदलाव लाया, दूसरी ओर तेज गति से रन बनाने वाले युवा ऋषभ पंत हैं। पंत को वन-डे सीरीज में भी जगह दी गई है। शायद यही वजह है कि विश्व कप टीम में उनका पलड़ा ज्यादा भारी नजर आता है, इसलिए अगर पहले टी-20 में कार्तिक को दरकिनार कर पंत को खिलाया जाए तो किसी को हैरानी नहीं होगी।