फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvIND: इस कंगारू से खौफ खाए विराट, वाइजैग टी-20 से पहले बोले- संभलकर रहना होगा

Sun, 24 Feb 2019 08:24 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
भारतीय कप्तान विराट कोहली को लगता है कि विश्व कप तैयारियों के अंतर्गत तर्कसंगत यही होता कि उनकी टीम दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के बजाय दो और वन-डे मुकाबले खेलती। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टी-20 और पांच वन-डे खेलेगी। यह सीरीज पांच जून को साउथम्पटन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप के शुरुआती मुकाबले से पहले उनकी अंतिम अंतरराष्ट्रीय सीरीज होगी।
 
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली
कोहली ने शुरुआती टी-20 की पूर्व संध्या पर कहा, 'शायद, दो और वन-डे सिर्फ हमारे लिए ही नहीं, बल्कि दोनों टीमों के लिए फायदेमंद होते। यह ज्यादा आदर्श और तार्किक स्थिति होती।' हालांकि ये टी-20 मैच हैं, लेकिन कोहली इन छोटे प्रारूप के मैचों को विश्व कप की तैयारियों के रूप में लेना चाहेंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली
उन्होंने कहा, 'लेकिन हमारे पास जो भी सर्वश्रेष्ठ चीज आगे है, हमें उसका उपयोग करना होगा। जैसा कि मैंने पहले कहा है कि हम बतौर टीम मानसिक रूप से सही स्थिति में आना चाहेंगे।अभी हम बतौर टीम काफी संतुलित हैं और मुझे किसी भी चीज या विभाग में कोई चिंता नहीं है। हर कुछ लगभग सुलझा हुआ है।' 

4 of 5
युजवेंद्र चहल
कप्तान ने यह खुलासा नहीं किया कि लेग स्पिनर मयंक मार्कंडेय को युजवेंद्र चहल पर तरजीह दी जाएगी या नहीं। चहल और क्रुणाल पंड्या टी-20 प्रारूप के दो विशेषज्ञ स्पिनर हैं। कोहली ने कहा, 'देखिए, उन्हें (मार्कंडेय) मौका दिया गया है, क्योंकि उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। यह पूरी तरह से युवा खिलाड़ी को मौका देना है जिसने पिछले दो सत्रों में अच्छा प्रदर्शन किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mayank markande
विराट ने कहा कि मयंक ने आईपीएल और टी-20 क्रिकेट में अच्छी गेंदबाजी की। भारतीय कप्तान ने ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस को आगामी सीरीज में सबसे खतरनाक खिलाड़ी बताया।

  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें