श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के बाद टीम इंडिया 27 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए रवाना होगी। इसके लिए सोमवार को टीम इंडिया की घोषणा होना थी।
विज्ञापन
2 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : BCCI
हालांकि, टीम की घोषणा नहीं हो सकी और इसका कारण भी बहुत अलग है। रिपोर्ट्स की माने तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति के अमिताभ चौधरी बैठक के समय पर नागपुर नहीं पहुंच सके थे क्योंकि उनकी फ्लाइट तय समय से लेट हो गई थी।
विज्ञापन
3 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : BCCI
आईबी टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक नागपुर के एक होटल में चयन समिति की बैठक होना थी जहां कप्तान विराट कोहली चयन समिति के अन्य सदस्यों एमएसके प्रसाद, देवांग गांधी और सरनदीप सिंह के साथ मौजूद थे। अब दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में 2 दिसंबर से होने वाले तीसरे टेस्ट के दौरान दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा की जाएगी।
4 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : PTI
वैसे प्रोटियाज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम चयन को लेकर सिलेक्टर्स असमंजस की स्थिति में हैं। प्रबंधन इसका फैसला नहीं कर पा रहा है कि दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए कितने खिलाड़ियों को भेजा जाए। हो सकता है कि 16 या फिर 18 खिलाड़ियों को भेजा जाए। दक्षिण अफ्रीका की परिस्थितियों को देखते हुए तेज गेंदबाज व स्पिनर्स के संयोजन के मुताबिक टीम की घोषणा की जाएगी।
भले ही दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन नहीं किया गया, लेकिन चयनकर्ताओं ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट और तीन मैचों की वन-डे सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। नियमित कप्तान विराट कोहली को वन-डे सीरीज के लिए आराम दिया गया है और उनकी जगह रोहित शर्मा को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।