रविचंद्रन अश्विन के ऑलराउंड खेल और कप्तान विराट कोहली के शानदार दोहरे शतक की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज पर 92 रन और पारी से बड़ी जीत दर्ज की। एंटिगा टेस्ट चौथे दिन ही खत्म हो गया और भारत ने अपना दौरा जीत के साथ शुरू किया।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज को हरा कर दो बड़े रिकॉर्ड दर्ज हुए कोहली के नाम
2 of 7
अश्विन
- फोटो : Facebook
इस जीत के नायक आर अश्विन रहे जिन्होंने न सिर्फ शतक बनाया बल्कि दूसरी पारी में 83 रन देकर सात खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। अश्विन और कोहली का पारियों के चलते भारत ने पहले बल्लेबाजी करते गुए 566 रनों का विशाल लक्ष्य बनाया था।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज को हरा कर दो बड़े रिकॉर्ड दर्ज हुए कोहली के नाम
3 of 7
टीम इंडिया
- फोटो : Facebook
चौथे दिन वेस्टइंडीज ने 21 रन पर एक विकेट से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। कार्लोस ब्राथवेट और मार्लोन सैम्युल्स ने अर्धशतक भी लगाया मगर टीम को पारी की हार से नहीं बचा सका। ब्राथवेट ने देवेंद्र बिशू (45 रन) के साथ मिलकर नौंवे विकेट के लिए 95 रन जोड़े।
वेस्टइंडीज को हरा कर दो बड़े रिकॉर्ड दर्ज हुए कोहली के नाम
4 of 7
टीम इंडिया
- फोटो : twitter
पहली पारी में कोई विकेट ने लेने वाले अश्विन दूसरी पारी में काफी असरदार साबित हुए और भारत की सीरीज में 1-0 की बढ़त दिलाने के नायक रहे। वेस्टइंडीज ने 132 रन पर ही 8 विकेट गंवा दिए थे। मगर बिशू और ब्राथवेट ने पारी को संभालने की कोशिश की और भारत की जीत में विलंब किया।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज को हरा कर दो बड़े रिकॉर्ड दर्ज हुए कोहली के नाम
5 of 7
टीम इंडिया
- फोटो : twitter
ब्राथवेट 51 रन बनाकर मैदान से नॉटआउट लौटे और अपनी तीसरी हाफसेंचुरी पूरी की। हालांकि दिन की शुरुआत में उमेश यादव ने टीम को सफलता दिलवाई और डेरेन ब्रावो को चलता कर दिया। इसके बाद सैम्युल्स ने 11 चौकों की मदद से 50 रन बनाए।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज को हरा कर दो बड़े रिकॉर्ड दर्ज हुए कोहली के नाम
6 of 7
टीम इंडिया
- फोटो : twitter
अश्विन ने तीन गेंदों के भीतर दो विकेट लेकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। यह एशिया के बाहर भारत की सबसे बड़ी टेस्ट जीत है। अश्विन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
वेस्टइंडीज को हरा कर दो बड़े रिकॉर्ड दर्ज हुए कोहली के नाम
7 of 7
विराट कोहली
- फोटो : twitter
विदेशी जमीन पर दोहरा शतक बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली इस रिकॉर्ड जीत से काफी खुश नजर आए। उन्होने जीत का श्रेय टीम को दिया और मोहम्मद शमी की खासी तारीफ की। कोहली को आगामी मैचों में भी ऐसा ही खेल दिखाने का विश्वास है।