ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मैच में भारत को नौ रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही टीम की कप्तान हरमनप्रीत निराश हो गईं। वहीं, पुरुष टीम के कप्तान रोहित शर्मा मोबाइल पर मैच देखते रहे, लेकिन अंत में उन्हें भी निराशा ही हाथ लगी।
राष्ट्रमंडल खेल 2022 में महिला क्रिकेट के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को नौ रन से हराकर स्वर्ण पदक जीता है। राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में पहली बार महिला क्रिकेट को शामिल किया गया था और भारतीय टीम रजत पदक जीतने में कामयाब रही है। वहीं, न्यूजीलैंड ने कांस्य पदक अपने नाम किया है। इस मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को 161 के स्कोर पर रोक लिया था, लेकिन बल्लेबाजी में आखिरी समय पर टीम इंडिया दबाव में आ गई और मैच हार गई। इस हार के बाद टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर काफी निराश दिखाई दीं।
भारत की पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी फोन पर यह मैच देख रहे थे, लेकिन उन्हें भी अंत में निराशा हाथ लगी। मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया की एक खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाई गई, लेकिन इसके बावजूद उसे मैच खेलने दिया गया। वहीं, दीप्ति शर्मा और राधा यादव ने अपनी फील्डिंग से कमाल किया। यहां हम इस मैच के ऐसे ही रोमांचचतक पल तस्वीरों में दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 10
रजत पदक जीतने के बाद भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी काफी खुश नजर आईं, लेकिन इससे पहले सभी खिलाड़ी निराश थे। रजत पदक जीतने की खुशी से ज्यादा स्वर्ण पदक न जीत पाने का अफसोस था। भारतीय टीम एक बार फिर फाइनल मैच में जीत नहीं हासिल कर पाई। वनडे और टी20 विश्वकप के बाद राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
3 of 10
महिला टीम का मैच देखते भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय पुरुष टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने बाकी खिलाड़ियों के साथ मिलकर महिला टीम का मैच मोबाइल फोन पर देखा, लेकिन अंत में सभी को निराशा हाथ लगी। महिला टीम के मैच के साथ वेस्टइंडीज के साथ पुरुष टीम का मैच भी चल रहा था और रोहित ने इस मैच में आराम करने का फैसला किया था। इसके बाद वो महिला टीम का मैच देखते नजर आए।
4 of 10
ताहिला मैकग्राथ
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर ताहिला मैकग्राथ कोरोना संक्रमित पाई गई थीं। उनके अंदर कोरोना के हल्के लक्षण भी थे। इसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने उन्हें खेलने की अनुमति दे दी। आयोजकों ने भी कोई आपत्ति नहीं जताई और कोरोना संक्रमित होने के बावजूद ताहिला यह मैच खेलीं। हालांकि, उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। वो गेंद और बल्ले से कोई कमाल नहीं कर पाईं।
विज्ञापन
5 of 10
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : सोशल मीडिया
फाइनल मैच में हार के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर बेहद निराश नजर आईं। उन्होंने इस मैच में 65 रन की शानदार पारी खेली थी और अपनी टीम को जीत की दहलीज पर ले गई थीं, लेकिन अहम समय पर वो आउट हो गईं और भारतीय टीम अंत में बिखर गई।
विज्ञापन
6 of 10
राधा यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में भारतीय खिलाड़ी राधा यादव ने शानदार कैच पकड़ा और ताहिला मैकग्राथ को पवेलियन भेजा। ताहिला ऑस्ट्रेलिया की विस्फोटक ऑलराउंडर हैं और वो तेजी से रन बना सकती थीं, लेकिन राधा ने शानदार कैच पकड़ कर उन्हें दो रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया।
विज्ञापन
7 of 10
राधा यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
राधा यादव ने इस मैच में अपनी फील्डिंग से कमाल किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लेनिंग को रन आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। लेनिंग ने 36 रन की उपयोगी पारी खेली और वो बड़ा अर्धशतक बनाने की तरफ आगे बढ़ रही थीं। हालांकि, राधा ने अपनी शानदार फील्डिंग और चतुराई से लेनिंग को आउट कर दिया।
8 of 10
दीप्ति के शानदार कैच के बाद जश्न मनाती भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने इस मैच में कमाल किया। उन्होंने शानदार कैच पकड़ा और भारतीय टीम को अहम विकेट दिलाया। उन्होंने 61 रन बनाने वाली बेथ मूनी का कैच पकड़ा। इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया अंत के ओवरों में तेजी से रन नहीं बना पाया।
9 of 10
हार के बाद निराश भारतीय खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में हार के बाद भारतीय खिलाड़ी काफी निराश नजर आए। वनडे विश्व कप और टी20 विश्व कप के बाद राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हार का सामना करना पड़ा है। हर मैच में भारतीय खिलाड़ी दबाव नहीं झेल पाते और अहम मौकों पर बिखर जाते हैं। इस बार भी भारत के साथ कुछ ऐसा ही हुआ और आखिरी ओवरों में टीम इंडिया यह मैच हार गई।
पदक लेने के बाद भारतीय खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
पदक मिलने के बाद भी भारतीय खिलाड़ी निराश नजर आए। कुछ खिलाड़ी इस दौरान भी रोते रहे। कप्तान हरमनप्रीत और हरलीन देओल जैसी खिलाड़ी भी मैच के बाद निराश नजर आईं।