फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: ओमेक्स मामले में एसएचओ निलंबित, बिजली संशोधन विधेयक आज हो सकता है पेश, पढ़ें अहम खबरें

Mon, 08 Aug 2022 06:25 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
नोएडा सेक्टर-93बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में लापरवाही बरतने के आरोप में थाना फेज 2 के प्रभारी सुजीत उपाध्याय को निलंबित कर दिया गया है। नोएडा के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने बताया कि पड़ताल में पाया गया है कि सुजीत ने इस मामले में लापरवाह बरती। वहीं, देश के बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार करने की मंशा के साथ केंद्र सरकार आज बिजली संशोधन विधेयक, 2022 लोकसभा में पेश कर सकती है। यह विधेयक देश के मौजूदा बिजली वितरण क्षेत्र में बड़े बदलाव ला सकती है। साथ ही नीति आयोग की संचालन समिति की बैठक से बिहार के सीएम नीतीश कुमार के दूरी बनाने के तत्काल बाद जदयू ने मोदी मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होने की घोषणा की है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 12
श्रीकांत त्यागी ने की थी महिला से अभद्रता। - फोटो : अमर उजाला

नोएडा ओमेक्स सोसायटी मामले में थाना प्रभारी निलंबित
नोएडा के सेक्टर-93बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में लापरवाही बरतने के आरोप में थाना फेज 2 के प्रभारी सुजीत उपाध्याय को निलंबित कर दिया गया है। नोएडा के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने बताया कि पड़ताल में पाया गया है कि सुजीत ने इस मामले में लापरवाह बरती। इससे पहले उन सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया जो ओमेक्स सोसायटी में घुस आए थे। उनसे पूछताछ की जा रही है और मुख्य आरोपी श्रीकांत की तलाश की जा रही है।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 12
संसद भवन। - फोटो : अमर उजाला

बिजली संशोधन विधेयक आज लोकसभा में हो सकता है पेश
देश के बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार करने की मंशा के साथ केंद्र सरकार आज बिजली संशोधन विधेयक, 2022 लोकसभा में पेश कर सकती है। यह विधेयक देश के मौजूदा बिजली वितरण क्षेत्र में बड़े बदलाव ला सकती है। साथ ही पूरे बिजली सेक्टर में निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी को और बढ़ाने का रास्ता खुल सकता है। पूरे देश में पहली बार बिजली ग्राहकों को एक से ज्यादा बिजली वितरण कंपनियों को चुनने का विकल्प खोल सकता है। विधेयक के जरिए सरकार केंद्र व राज्यों के बिजली नियामक आयोग के ढांचे में भी कुछ महत्वपूर्ण बदलाव लाया जाएगा।   पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
पीएम मोदी और नीतीश कुमार। - फोटो : PTI (फाइल फोटो)

मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने से जदयू का इनकार
नीति आयोग की संचालन समिति की बैठक से बिहार के सीएम नीतीश कुमार के दूरी बनाने के तत्काल बाद जदयू ने मोदी मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होने की घोषणा की है। इस घोषणा के साथ ही राज्य में भाजपा और जदयू के बीच कड़वाहट बढ़ने का साफ संदेश गया है। दरअसल, नीतीश अहम बैठकों से दूरी बना कर भाजपा पर दबाव बनाने की कोशिशों में जुटे हैं।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
राकेश सचान - फोटो : सोशल मीडिया
यूपी के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान आज कर सकते हैं कोर्ट में समर्पण
देशभर में हुई फजीहत और न्यायालय से कोई राहत मिलने की उम्मीद खत्म होने के बाद आखिर यूपी के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान आज सुबह न्यायालय में समर्पण कर सकते हैं। इस दौरान दोष सिद्ध मंत्री को न्यायालय सजा सुनाएगा हालांकि उनके जेल जाने की उम्मीदें कम हैं। आज होने वाले घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक गलियारों में जहां हलचल तेज है। वहीं पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हैं। एलआईयू भी सतर्क है।   पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 12
अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान भुवनेश्वर पहुंचे। - फोटो : ANI

अमित शाह का भुवनेश्वर दौरा, आज कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने दक्षिण विस्तार के अभियान को तेजी दे रही है। इसी अभियान को गति देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान रविवार रात भुवनेश्वर पहुंचे। उनके स्वागत के लिए भुवनेश्वर एयरपोर्ट के बाहर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हुई। केंद्रीय गृह मंत्री बनने के बाद पहली बार अमित शाह भुवनेश्वर दौरे पर आए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री आज ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ कई कार्यक्रम में शामिल होंगे।   पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 12
मेट्रो ट्रेन के मॉडल का अनावरण करेंगे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी आज मेट्रो ट्रेन के मॉडल का करेंगे अनावरण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आगरा की मेट्रो ट्रेन मॉडल का वर्चुअल अनावरण करेंगे। गुजरात के सालवी में एलस्टॉम कंपनी मेट्रो ट्रेन के इन कोचों को बना रही है। आगरा के लिए कुल 84 कोच बनेंगे। 28 मेट्रो ट्रेनें आगरा को मिलेंगी। प्रत्येक ट्रेन में तीन कोच होंगे। इनमें आगे-पीछे दो ड्राइविंग कार और बीच में एक ट्रेलर कार कोच हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 दिसंबर 2020 को आगरा मेट्रो परियोजना का वर्चुअल शिलान्यास किया था।   पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
हरियाणा विधानसभा सत्र। - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा विधानसभा का मानसूत्र सत्र आज से
हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू होगा। सत्र के काफी हंगामेदार होने के आसार हैं। जनहित मुद्दों को लेकर कांग्रेस और इनेलो सरकार को घेरने की कोशिश करेगी। सत्र को लेकर रविवार रात को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में भाजपा और जजपा विधायकों की बैठक हुई। बैठक में राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाने और विपक्ष का मजबूती के साथ जवाब देने के लिए रणनीति बनाई गई।   पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार नहीं
राजधानी में रविवार को बारिश की फुहारों की बीच पारा लुढ़ककर सामान्य से पांच कम 29.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो नौ साल में सबसे कम रहा। इससे पहले 2013 में अधिकतम पारा 30 डिग्री तक पहुंच गया था। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज से मौसम साफ रहने के साथ पारा चढ़ेगा व अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 26 डिग्री रह सकता है। विभाग ने चेतावनी दी, इससे उमस भरी गर्मी का सितम बढ़ेगा।   पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
जलवायु परिवर्तन। - फोटो : सोशल मीडिया

जलवायु परिवर्तन से मुश्किल हुआ भारत में मौसम का पूर्वानुमान
भारत में जलवायु परिवर्तन ने मौसम का पूर्वानुमान मुश्किल कर दिया है। अनुमान सुधारने के लिए मौसम विभाग ज्यादा संख्या में रडार और उच्च क्षमता की कंप्यूटिंग प्रणाली अपना रहा है। भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने इस बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने देश में जलवायु परिवर्तन के मौसम पर असर, मानसून में बदलाव, पूर्वानुमानों के सही होने आदि विषयों पर चल रहे कामों के बारे में बताया।   पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन - फोटो : Agency (File Photo)

आमने-सामने आए चीन ताइवान के जंगी जहाज
ताइवान जलडमरूमध्य में रविवार सुबह चीन और ताइवान के कई जंगी जहाज आमने-सामने आ गए। इससे कुछ देर के लिए स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई। हालांकि, बाद में दोनों तरफ के जहाज पीछे हट गए। चीनी सेना की पूर्वी थियेटर कमान ने कहा, योजना के मुताबिक एक साथ जमीनी व हवाई हमले के अभ्यास में क्षमता और तालमेल को परखने का काम पूरा हो गया है।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

12 of 12
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : BCCI

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को रजत से करना पड़ा संतोष
भारतीय महिला क्रिकेट टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा है। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को नौ रन से हरा दिया। इस तरह राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार शुरू हुए महिला क्रिकेट में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले 1998 में मलेशिया में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों की टीम ने हिस्सा लिया था। तब भी ऑस्ट्रेलिया ने स्वर्ण पदक जीता था।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें