फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक आंकड़ों के साथ भारत का न्यूजीलैंड दौरा खत्म, टेस्ट में विराट ने शमी से भी कम रन बनाए

Mon, 02 Mar 2020 08:50 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विराट-साउदी - फोटो : सोशल मीडिया
भारत का साल का पहला विदेशी दौरा बुरी यादों और कमजोर प्रदर्शन के साथ समाप्त हुआ। विराट की अगुवाई में न्यूजीलैंड दौरे पर गई टीम इंडिया का वनडे के बाद टेस्ट सीरीज में भी सूपड़ा साफ हो गया। वनडे में जहां टीम के गेंदबाज कमजोर नजर आए वहीं टेस्ट सीरीज में बल्लेबाजों ने निराश किया। यही कारण रहा कि दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम भारत ने एकतरफा हार के साथ कई शर्मनाक रिकॉर्ड भी बनाए। ऐसे में आईए एक नजर डालते हैं टीम इंडिया के उन रिकार्ड्स पर।  
विज्ञापन

2 of 6
विराट-रहाणे
शीर्ष क्रम की विफलता
भारत के शीर्ष बल्लेबाजों का प्रदर्शन पूरी सीरीज में निराशाजनक रहा, शीर्ष पांच बल्लेबाजों ने पूरी सीरीज में 429 रन ही बनाए जोकि तीसरा सबसे खराब प्रदर्शन है।
विज्ञापन

3 of 6
विराट कोहली और केन विलियमयन - फोटो : ट्विटर
टॉस बन गया बॉस 
दोनों ही मैचों में पिच तेज गेंदबाजी की अनुकूल थी और दोनों पारियों में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और भारतीय बल्लेबाजी की विफलता ने मेजबानों का पलड़ा ऊपर रखा।

4 of 6
काईल जेमीसन - फोटो : अमर उजाला
न्यूजीलैंड का निचला क्रम कामयाब 
मेजबान टीम के निचले क्रम के बल्लेबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। खासतौर पर काइल जैमिसन जिन्होंने पहले टेस्ट की पारी में 44 रन बनाकर 183 रन की बढ़त दिलाने में भूमिका अदा की और दूसरे टेस्ट में 49 रन की पारी खेलकर भारत को मजबूत बढ़त हासिल नहीं करने दी। पहले टेस्ट में बोल्ट ने 38 और दूसरे टेस्ट में नील वैगनर ने 21 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

5 of 6
ट्रेंट बोल्ट
न्यूजीलैंड के पेसर कामयाब
मेजबान टीम के तेज गेंदबाजों ने हालात का फायदा उठाकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। दोनों टेस्ट में 19-19 विकेट तेज गेंदबाजों के नाम रहे। पहले टेस्ट में साउदी, जैमिसन, बोल्ट की तिकड़ी ने 18 विकेट निकाले तो दूसरे टेस्ट में ऑल पेस अटैक था। दोनों ही मैचों में गेंदबाज मैन ऑफ द मैच रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
महत्वपूर्ण आंकड़ें और खास बातें
  • मोहम्मद शमी ने बनाए 44 रन जो कोहली से ज्यादा थे
  • पहली पारी में पांच तो दूसरी पारी में सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके
  • मयंक अग्रवाल और अजिंक्य रहाणे तो दोनों पारियों में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए 
  • विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत पहली बार सीरीज हारा है 
  • विराट कोहली की कप्तानी में पहली बार टेस्ट सीरीज में व्हाइटवाश हुआ है 
ये था भारत के शीर्ष पांच बल्लेबाजों का चार पारियों में हाल
  • मयंक अग्रवाल 102 रन, पृथ्वी शॉ 98,
  • चेतेश्वर पुजारा 100, अजिंक्य रहाणे 91
  • विराट कोहली 38, ऋषभ पंत 60
भारतीय बल्लेबाजों का औसत
भारतीय बल्लेबाजों की औसत प्रति विकेट 18.05 की रही। इससे पहले भी जिन सीरीज में सबसे खराब औसत रही वह न्यूजीलैंड के खिलाफ ही थी। 2002-03 में 13.37 औसत थी। इसके अलावा जब न्यूजीलैंड ने 1969-70 में भारत का दौरा किया था तब औसत 16.61 थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें