टीम इंडिया ने गुरुवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स पर ऑस्ट्रेलिया को चारों खाने चित करते हुए 50 रन से मात दी। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 50 ओवर में 252 रन बनाए। मेजबान टीम पारी की आखिरी गेंद पर ऑलआउट हुई। जवाब में कंगारू बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए और पूरी टीम 43.1 ओवर में 202 रन पर ढेर हो गई। टीम इंडिया दूसरा वन-डे इन 5 खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन के कारण ही जीत सकी है। चलिए नजर डालते हैं, कौन से खिलाड़ी इस लिस्ट में शामिल है:
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या
2 of 6
हार्दिक पांड्या
- फोटो : twitter
टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वन-डे में भी शानदार प्रदर्शन जारी रहा। पांड्या ने पहले बल्ले 26 गेंदों में 2 चौको की मदद से महत्वपूर्ण 20 रन का योगदान दिया। फिर गेंदबाजी में 10 ओवर का कोटा पूरा करते हुए 56 रन देकर दो कंगारू बल्लेबाजों का शिकार किया। हार्दिक जब बल्लेबाजी करने उतरे तब टीम का स्कोर 197/5 था। उनके आउट होने से समय टीम का स्कोर 250 रन के करीब पहुंच गया था। हार्दिक को 'हीरोज' की लिस्ट में 5वें नंबर पर रखा गया है।
विज्ञापन
भुवनेश्वर कुमार
3 of 6
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : twitter
भुवनेश्वर कुमार ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए मुश्किल कड़ी बनते जा रहे हैं। 27 वर्षीय भुवी ने पहले बल्ले से 33 गेंदों में एक चौके की मदद से 20 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। फिर उन्होंने गेंदबाजी में कमाल करते हुए 6.1 ओवर में दो मेडन सहित सिर्फ 9 रन देकर तीन विकेट लिए। भुवी ने कंगारू ओपनर्स को जल्दी पवेलियन भेजा और फिर केन रिचर्डसन को आउट करके टीम इंडिया की जीत पर मुहर लगाईं।
अजिंक्य रहाणे
4 of 6
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : ESPN
अजिंक्य रहाणे ने दर्शाया कि दबाव में प्रभावी प्रदर्शन करना कोई उनसे सीखे। रहाणे की बतौर ओपनर जगह खतरे में थी और ईडन गार्डन्स पर उनके पास अनकहे रूप से अपने आप को साबित करने का आखिरी मौका था। रहाणे ने बेहतरीन वापसी करते हुए 64 गेंदों में 7 चौको की मदद से 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। रहाणे ने अपनी पारी के दौरान दो शॉट्स ऐसे खेले, जो फैंस को लंबे समय तक याद रहना तय हैं।
विज्ञापन
कुलदीप यादव
5 of 6
कुलदीप यादव
- फोटो : PTI
ये तो 'चाइनामैन' से 'हैट्रिकमैन' बन चुके हैं। कुलदीप टीम इंडिया की जीत के प्रमुख नायक रहे। वो वन-डे क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय स्पिनर बने। कुलदीप यादव ने अपने कोटे के 8वें और ऑस्ट्रेलियाई पारी के 33वें ओवर की दूसरी, तीसरी व चौथी गेंद पर क्रमशः मैथ्यू वेड (2), एशटन आगर और पैट कमिंस को अपना शिकार बनाया। ऑस्ट्रेलिया 148 रन पर 5 विकेट गंवाकर टीम इंडिया को तगड़ी फाइट दे रही थी, तभी कुलदीप ने तीन करिश्माई गेंदे डालकर मैच मेजबान टीम की झोली में डाल दिया।
इनकी जितनी तारीफ की जाए वो कम है। दूसरे वन-डे के बाद कोहली ने कहा भी था कि ईडन गार्डन्स पर बल्लेबाजी करना पूरे दिन आसान नहीं था। 28 वर्षीय बल्लेबाज ने विपरीत परिस्थिति में गजब की बल्लेबाजी की और 107 गेंदों में 8 चौको की मदद से 92 रन ठोंके। विराट कोहली को शतक पूरा नहीं करने का मलाल जरुर रहा होगा क्योंकि अगर वो इसे पूरा कर लेते तो वन-डे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे नंबर पर आ जाते। बहरहाल, कोहली को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।