बांग्लादेश को तय रन के अंदर नहीं रोक पाने की वजह से पाकिस्तानी टीम की विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गईं। बांग्लादेश के खिलाफ यदि पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए कम से कम 350 का स्कोर खड़ा कर, बांग्लादेशी टीम को 38 रन पर समेट देता, तब कहीं वो अंतिम चार में जगह बना पाने में सफल हो पाता, लेकिन अब पाकिस्तान विश्व कप से बाहर हो गया।
दरअसल बांग्लादेश के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी टीम 50 ओवर में 315 रन ही बना पाई, जिसके बाद उन्हें बड़े रनरेट से जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बांग्लादेश को 7 रन पर आलआउट करना था। लेकिन वो ऐसा करने में असफल रहे और इसी के साथ वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल की रेस से भी बाहर हो गए।
पाकिस्तान के बाहर होने के साथ ही सेमीफाइनल खेलने वाली चार टीमें तय हो गई।