फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: केजरीवाल बोले- सिसोदिया को मिलना चाहिए 'भारत रत्न', दिल्ली के स्कूलों में किया सुधार

Mon, 22 Aug 2022 08:00 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली के स्कूलों के स्तर में सुधार के लिए मनीष सिसोदिया को भारत रत्न मिलना चाहिए। लेकिन राजनीतिक उद्देश्यों के लिए केंद्र सरकार उन्हें परेशान कर रही है। 
विज्ञापन
1 of 6
गुजरात दौरे पर सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI
गुजरात में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेता लगातार राज्य के दौरे कर रहे हैं। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी गुजरात पहुंचे। यहां उन्होंने प्रेस को संबोधित किया है। 

इस दौरान आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मनीष सिसोदिया को दिल्ली के स्कूलों में शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए भारत रत्न दिया जाना चाहिए, लेकिन केंद्र सरकार राजनीतिक उद्देश्यों के कारण उन्हें परेशान कर रही है। केजरीवाल ने कहा कि न्यूयॉर्क टाइम्स ने हमारे शिक्षा मॉडल की सराहना की है। 
 
विज्ञापन

सिसोदिया को कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है : केजरीवाल

2 of 6
टाउनहॉल मीटिंग में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल - फोटो : ट्विटर/आप
केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा कि सिसोदिया की सराहना करने के बजाय उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि सिसोदिया को जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है। 
विज्ञापन

मुझे कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है : सिसोदिया

3 of 6
Manish Sisodia - फोटो : अमर उजाला
वहीं मनीष सिसोदिया ने कहा कि कौन जानता है कि मुझे भी गिरफ्तार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह सब गुजरात विधानसभा चुनाव को देखते हुए किया जा रहा है।

27 वर्षों के भाजपा शासन के अहंकार का खामियाजा भुगत रहे लोग

4 of 6
अरविंद केजरीवाल (फाइल) - फोटो : ANI
केजरीवाल ने कहा कि गुजरात के लोग दुखी हैं और राज्य में पिछले 27 वर्षों के भाजपा शासन के अहंकार का खामियाजा भुगत रहे हैं। उन्होंने वादा किया कि अगर राज्य में उनकी आम आदमी पार्टी की सरकार आती है तो गुजरात के लोगों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

सरकार चाहती है विपक्षी दल सरकार न करें : सिसोदिया

5 of 6
Manish Sisodia , मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
सीबीआई की हालिया छापेमारी के बाद चर्चाओं में मनीष सिसोदिया ने इससे पहले आरोप लगाया कि पहले भाजपा के नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सीबीआई और ईडी की धमकी देते हैं और उसके बाद सीबीआई की कार्रवाई होती है। केंद्र सरकार चाहती है कि महंगाई बढ़ती रहे और कोई विपक्षी दल सरकार से सवाल न करे। भाजपा चाहती है कि मोदी जी के मित्रों को राहत मिल जाए और विपक्ष चुप रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

'मेरे खिलाफ सारे केस झूठे, जो करना है कर लो'

6 of 6
सिसोदिया के निवास पर सीबीआई की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला
सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि मेरे पास भाजपा का संदेश आया है, आप तोड़कर भाजपा में आ जाओ, सारे सीबीआई और ईडी के केस बंद करवा देंगे। मेरा भाजपा को जवाब- मैं महाराणा प्रताप का वंशज हूं, राजपूत हूं, सर कटा लूंगा लेकिन भ्रष्टाचारियों- षड्यंत्रकारियों के सामने झुकूंगा नहीं। मेरे खिलाफ सारे केस झूठे हैं। जो करना है कर लो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें