फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI Photos: शाही अंदाज में मेडल लेने पहुंचे रोहित और अश्विन, 'ऊ अंटावा' गाने पर फैंस ने किया शानदार डांस

Mon, 08 Aug 2022 11:59 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा

सार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच में रोहित शर्मा नहीं खेल रहे थे और इस दौरान उन्होंने खूब मस्ती की। वहीं, अमेरिका में ऊ अंटावां गाने पर फैंस ने मजेदार डांस किया। 
 
विज्ञापन
1 of 10
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खत्म हो चुकी है। टीम इंडिया ने यह सीरीज 4-1 के अंतर से अपने नाम की। इस सीरीज के आखिरी मैच में टीम इंडिया ने 88 रन के बड़े अंतर से जीत हासिल की। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 188 रन बनाए थे। अमेरिका के मैदान में यह स्कोर बहुत मुश्किल नहीं था, लेकिन वेस्टइंडीज के बल्लेबाज भारत की स्पिन गेंदबाजी नहीं खेल पाए और 15.4 ओवर में 100 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई। सभी 10 विकेट भारत के स्पिन गेंदबाजों ने लिए। 

इस मैच में रोहित शर्मा नहीं खेल रहे थे और हार्दिक पांड्या ने कप्तानी की। वहीं, रोहित मैच के दौरान जमकर मस्ती करते नजर आए। पहले रोहित ने अपना मैच छोड़ महिला टीम का मैच मोबाइल फोन पर देखा। इसके बाद ग्राउंड स्टाफ की गाड़ी में बैठकर अपना मेडल लेने पहुंचे। यहां हम इस मैच के ऐसे ही रोमांचक पल तस्वीरों में दिखा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 10
रोहित, अश्विन और कार्तिक - फोटो : सोशल मीडिया
सीरीज जीतने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन और दिनेश कार्तिक ग्राउंड स्टाफ की गाड़ी में बैठकर मेडल लेने पहुंचे। इस दौरान रोहित गाड़ी चला रहे थे। उन्होंने इस मैच के दौरान जमकर मस्ती की। 
विज्ञापन

3 of 10
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
सीरीज के आखिरी मैच में हार्दिक पांड्या ने भारतीय टीम की कप्तानी की और भारत को शानदार जीत दिलाई। सीरीज जीतने के बाद हार्दिक ही ट्रॉफी लेने पहुंचे। हालांकि, भारत ने यह सीरीज रोहित की कप्तानी में ही जीत ली थी, लेकिन सीरीज लेने हार्दिक पांड्या पहुंचे।

4 of 10
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी की और तीन विकेट निकाले। उन्होंने अपने चार ओवरों में 12 रन देकर तीन विकट लिए। इस दौरान उन्होंने एक मेडन ओवर भी किया। इस प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने टीम इंडिया में अपना दावा और मजबूत किया है। 
विज्ञापन

5 of 10
सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम ने यह सीरीज 4-1 के अंतर से अपने नाम की और जीत के बाद जमकर जश्न मनाया। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले विश्व कप की तैयारी के लिहाज से यह सीरीज बेहद अहम थी और सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

6 of 10
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया
सीरीज जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने ग्राउंड स्टाफ की गाड़ी में जमकर मस्ती की। पहले रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन और दिनेश कार्तिक ने इस गाड़ी की सावरी की। फिर पूरी टीम इसी गाड़ी में बैठकर मस्ती करने लगी। 

विज्ञापन

7 of 10
मैच के दौरान डांस करते फैंस - फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच के दौरान फैंस ने ऊ अंटावा गाने पर जमकर डांस किया। पुष्पा फिल्म का यह गाना अमेरिका में भी खासा लोकप्रिय है और यहां भी फैंस ने इस गाने पर जमकर डांस किया। इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

8 of 10
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षर पटेल ने इस मैच में कमाल की गेंदबाजी की और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। अक्षर ने पावरप्ले में वेस्टइंडीज के तीन अहम बल्लेबाजों को आउट करके पहले ही भारत की जीत पक्की कर दी थी। इसी वजह से चार विकेट लेने वाले रवि बिश्नोई की जगह उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

9 of 10
रवि बिश्नोई, कुलदीप और अक्षर - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के स्पिन गेंदबाजों ने इस मैच में कमाल की गेंदबाजी की और सभी 10 विकेट अपने नाम किए। सबसे ज्यादा चार विकेट रवि बिश्नोई ने लिए। इसके अलावा अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने तीन-तीन विकेट लिए। 
विज्ञापन

10 of 10
श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
श्रेयस अय्यर ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की और 40 गेंदों में 64 रन की बेहतरीन पारी खेली। इसमें आठ चौके और दो छक्के शामिल थे। उन्होंने इस मैच में रोहित की जगह पारी की शुरुआत की और शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि, अभी भी टीम इंडिया में उनकी जगह पक्की नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें