फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvWI: भारत ने जीती साल 2019 की आखिरी सीरीज, ये पांच खिलाड़ी रहे मैच के हीरो

Mon, 23 Dec 2019 09:09 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विराट-रविन्द्र जडेजा - फोटो : ट्विटर
भारतीय क्रिकेट टीम ने रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज को चार विकेट से हराकर लगातार दसवीं वनडे सीरीज जीत ली। रविवार को कटक के बाराबती क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए सीरीज के निर्णायक मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को आखिरी वक्त में हराकर साल का अंत सीरीज जीत के साथ किया।

मैच में वेस्टइंडीज के 315 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की तरफ से इन पांच खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया और भारत की झोली में जीत डाल गए।

विज्ञापन

2 of 6
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर
रोहित शर्मा:
टीम के सलामी बल्लेबाज और उप-कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन किया और अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 63 गेंदों में आठ चौके और एक छक्के की मदद से 63 रन बनाए। उन्होंने राहुल के साथ मिलकर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई।
विज्ञापन

3 of 6
केएल राहुल - फोटो : ट्विटर
केएल राहुल:
धवन की गैरमौजूदगी में खेल रहे राहुल ने एक बार फिर से बल्ले से रन बरसाए और उन्होंने भी अपना अर्धशतक पूरा किया। राहुल ने 89 गेंदों में आठ चौके और एक छक्के की मदद से 77 रन बनाए। राहुल ने रोहित के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 122 रनों की मजबूत साझेदारी की।

4 of 6
विराट कोहली - फोटो : BCCI twitter
विराट कोहली:
चेज मास्टर के नाम से मशहूर विराट ने एक बार फिर से शानदार पारी खेली और बाराबती के अपने रिकॉर्ड को भी सुधारा। उन्होंने 81 गेंदों में नौ चौके की मदद से 85 रन बनाए और टीम को जीत के करीब ले गए।
विज्ञापन

5 of 6
रविन्द्र जडेजा - फोटो : ट्विटर
रविन्द्र जडेजा:
टीम के आलराउंडर रविन्द्र जडेजा एक बार फिर से टीम के लिए संकट मोचक की भूमिका में दिखे। मुश्किल में दिख रही टीम के लिए उन्होंने बल्ले से महत्वपूर्ण रन बनाए और 31 गेंदों में 39 रनों की नाबाद पारी खेली। जडेजा आखिरी तक मैदान पर टिके रहे और को जीत दिलाकर लौटे। गेंदबाजी में भी उन्होंने दस ओवर में 54 रन देकर एक विकेट लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shardul thakur
शार्दुल ठाकुर:
गेंदबाज शार्दुल ने गेंदबाजी में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया और दस ओवर में 66 रन देकर एक विकेट लिए, लेकिन बल्लेबाजी में उन्होंने सबको हैरान किया। विराट के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे ठाकुर ने छह गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से महत्वपूर्ण 17 रनों की नाबाद पारी खेली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें